Israel Lebanon Airstrikes: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक सेना ने 70 से ज्यादा हिजबुल्लाह ठिकानों (IDF Hezbollah Attack) को निशाना बनाया। इसमें 85 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। IDF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि टायर इलाके में हिजबुल्लाह के 10 कमांड सेंटर, हथियार गोदाम और अन्य सैन्य ढांचे को तबाह किया गया।
सेना का दावा है कि मोटरसाइकिल पर मौजूद हिजबुल्लाह लड़ाकों को भी मार गिराया गया। इसके अलावा इजरायली सेना ने बेका वैली समेत लेबनान के कई अन्य इलाकों में भी हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए।
7 लोगों की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, मचघारा पर हुए एयरस्ट्राइक में 5 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए। हमले के बाद राहत टीमें मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी रहीं।
इसके अलावा, कौथारियेह अल-सियाद इलाके में हुए एक अन्य हमले में 2 लोगों की मौत और 2 अन्य घायल बताए गए हैं।
इजरायल में बढ़ाई गई सुरक्षा
वहीं हमलों के बाद उत्तरी इजरायल में भी सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है। इजरायल के होम फ्रंट कमांड ने सीमा से सटे इलाकों में नई पाबंदियों का ऐलान किया है। अब खुले स्थानों पर अधिकतम 50 लोगों और बंद जगहों पर 200 लोगों के जुटने की अनुमति होगी। इससे पहले यह सीमा 200 और 600 थी।
स्कूल बंद रखने का लिया फैसला
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तरी इजराइल के स्थानीय प्रशासन ने अगली सूचना तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। बता दें कि इजरायल ने यह कार्रवाई ऐसे समय की है जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ और आक्रामक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि हम हिजबुल्लाह के साथ युद्ध में हैं। हाल के हफ्तों में हमारे सैनिकों ने 600 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि कार्रवाई और तेज करेंगे।




Heavy Israeli airstrikes hitting southern Lebanon right now.
“We are not slowing down — quite the opposite, I have ordered an acceleration,” Netanyahu said, according to L’Orient Today. “We will intensify the strikes, increase their force, and we…