शेखपुरा। अरियरी थाना पुलिस ने नौ साल से फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को जानलेवा हमले के एक मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मय अमरपुर गांव से की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिंटू यादव और मिंटू यादव के रूप में हुई है, जो किशोरी यादव के पुत्र हैं। छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसी दौरान मनकौल गांव से शराब पीने के आरोप में एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2017 का है, जब भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से कन्हैया यादव और दूसरे पक्ष से नवलेश यादव ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कन्हैया यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पिंटू और मिंटू यादव नामजद अभियुक्त थे। दोनों भाई इस मामले में वर्षों से फरार चल रहे थे, जिसके कारण स्थानीय सिविल कोर्ट ने उनके विरुद्ध कुर्की का वारंट जारी किया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मय अमरपुर गांव पहुंचकर दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया। इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। शेखपुरा। अरियरी थाना पुलिस ने नौ साल से फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों को जानलेवा हमले के एक मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर मय अमरपुर गांव से की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पिंटू यादव और मिंटू यादव के रूप में हुई है, जो किशोरी यादव के पुत्र हैं। छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसी दौरान मनकौल गांव से शराब पीने के आरोप में एक अन्य युवक को भी पकड़ा गया। पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2017 का है, जब भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में एक पक्ष की ओर से कन्हैया यादव और दूसरे पक्ष से नवलेश यादव ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कन्हैया यादव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पिंटू और मिंटू यादव नामजद अभियुक्त थे। दोनों भाई इस मामले में वर्षों से फरार चल रहे थे, जिसके कारण स्थानीय सिविल कोर्ट ने उनके विरुद्ध कुर्की का वारंट जारी किया था। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले भी कई बार छापेमारी कर चुकी थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मय अमरपुर गांव पहुंचकर दोनों को उनके घर से ही गिरफ्तार किया। इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


