पत्नी की ड्रेस से मैच करती धोती पहन बाली में एंजॉय कर रहे Shikhar Dhawan, सामने आईं तस्वीरें

पत्नी की ड्रेस से मैच करती धोती पहन बाली में एंजॉय कर रहे Shikhar Dhawan, सामने आईं तस्वीरें

Shikhar Dhawan Bali Vacation: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज 40 वर्षीय क्रिकेटर शिखर धवन और 35 वर्षीय सोफी शाइनी (Sophie Shine) इन दिनों बाली, इंडोनेशिया में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, जिसकी फोटो और वीडियो क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

क्रिकेटर शिखर धवन द्वारा शेयर इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियो में, क्रिकेटर पत्नी सोफी के ड्रेस से मैचिंग करते हुए हरे रंग की धोती के साथ कमर पर पर्पल रंग में नेफा यानी कमरबंद लपेटे हुए, हाथ और बैक पर टैटू बनवाए, एक हाथ में कड़ा और गले में माला पहने हुए पत्नी का हाथ पकड़े पीठ के साइड से पोज देते दिख रहे हैं।

वहीं, सोफी उनके कंधे पर सिर झुकाए आराम करती दिख रही हैं। सोफी एक हाथ में काला धागा बांधे, हॉल्टर नेक ग्रीन और पर्पल कलर की रैप ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

Shikhar Dhawan With Wife Sophie

वहीं, क्रिकेटर द्वारा शेयर की गई दूसरी फोटो में, वे पहाड़ों के बीच झरने के पास सामने देखते हुए अपनी पत्नी के साथ नमस्ते करते हुए पोज दे रहे हैं।

Shikhar Dhawan

बाली ट्रिप में कपल इंडोनेशिया में स्थित रतु नियांग सक्ति (Ratu Niang Sakti) मंदिर में पूजा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसमें कपल के सामने एक मंदिर है, जिसमें एक मूर्ति रखी हुई है और सामने पूजा के सामान के साथ ताजे गेंदे के फूल हैं। कपल सिर झुकाए, हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके पूजा करते नजर आ रहे हैं।

cricketer Shikhar Dhawan

मंदिर और ग्रुप फोटो के साथ ही क्रिकेटर ने सोलो फोटोज भी शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में शिखर धवन पहाड़ों के बीच झरने के पास दोनों हाथ उठाकर धोती पहने पोज देते दिख रहे हैं।

Shikhar Dhawan Wife Sophie

वहीं क्रिकेटर द्वारा शेयर दूसरी फोटो में सोफी हाथ में एक टोकरी लिए, बैक साइड से अपनी रैप ड्रेस में स्माइल करते हुए पोज देती बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं पीछे की ग्रीनरी और झरने का पानी फोटो की खूबसूरती और बढ़ाने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *