Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, गोंडा में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, गोंडा में 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा रेट के बाद आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर समेत कई जिलों में ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन लागत और रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खासकर डीजल की कीमतों में हुई तेज बढ़ोतरी ने किसानों और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती और तराई क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिला है। ताजा दरों के अनुसार गोंडा जिले में डीजल के दाम में बड़ा बदलाव दर्ज किया गया। यहां सोमवार को डीजल करीब 95.62 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत लगभग 92.86 रुपये थी। यानी महज 24 घंटे के भीतर करीब 2.76 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बीते दस दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गोंडा में डीजल की कीमत लगातार ऊपर गई है। पहले जहां दाम करीब 91 रुपये प्रति लीटर के आसपास थे। वहीं अब यह बढ़कर 95 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। लगातार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से माल ढुलाई, कृषि कार्य और दैनिक यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

बहराइच में पेट्रोल डीजल आज के भाव

बहराइच जिले में भी पेट्रोल और डीजल दोनों महंगे हुए हैं। यहां पेट्रोल लगभग 99.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 93.60 से 94 रुपये प्रति लीटर के बीच बनी हुई है। तेल कंपनियों और स्थानीय सप्लाई व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर कुछ पैसों का अंतर देखा जा सकता है।

श्रावस्ती पेट्रोल डीजल आज के भाव

श्रावस्ती जिले में भी ईंधन के दाम बढ़ने का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां पेट्रोल करीब 99.26 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल के रेट 88 से 93 रुपये प्रति लीटर के बीच दर्ज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में यहां भी कीमतों में करीब दो से तीन रुपये तक की वृद्धि देखी गई है।

बलरामपुर पेट्रोल- डीजल की कीमतों में उछाल

बलरामपुर जिले में सोमवार को पेट्रोल लगभग 99.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल करीब 93.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और स्थानीय टैक्स के कारण ईंधन दरों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। लगातार बढ़ते दामों ने आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *