जयपुर में कार ने बाइक सवार दंपती को उड़ाया, VIDEO:रोड क्रॉस करते समय मारी टक्कर, 20 फीट दूर उछलकर दूर जा गिरे

जयपुर में कार ने बाइक सवार दंपती को उड़ाया, VIDEO:रोड क्रॉस करते समय मारी टक्कर, 20 फीट दूर उछलकर दूर जा गिरे

जयपुर में ओवर स्पीड कार के बाइक सवार दंपती को उड़ाने का मामला सामने आया है। रोड क्रॉस करते समय बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार दंपती करीब 20 फीट दूर उछलकर गिरने से घायल हो गए। हरमाड़ा थाना पुलिस ने गंभीर घायल हालत में पति-पत्नी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। SHO (हरमाड़ा) उदयभान ने बताया- दोपहर करीब 3 बजे लोहा मंडी के पास एक्सीडेंट हुआ था। बाइक पर सवार तरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपनी पत्नी वंदना कंवर के साथ रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान ओवर स्पीड में आ रही कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक सहित दोनों उछ़लकर करीब 20 फीट दूर जा गिरे। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची हरमाड़ा थाना पुलिस ने घायल दंपती को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने इलाज के लिए दोनों को एडमिट कर लिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कार को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस की ओर से एक्सीडेंट कार को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। बीजेपी कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह ने बताया- हादसे के दौरान मेरे पास सूचना आई। घायल पति-पत्नी को सीकेएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उनके कई मल्टीपल फ्रैक्चर आए है। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *