सोनीपत में 10वीं-12वीं के मधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:रिद्धिमा को 31 हजार, मुस्कान व लक्ष्य को मिले 11-11 हजार रुपए

सोनीपत में 10वीं-12वीं के मधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:रिद्धिमा को 31 हजार, मुस्कान व लक्ष्य को मिले 11-11 हजार रुपए

सोनीपत के गांव बरोना में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा और भारतीय जनहित परिषद खरखौदा द्वारा आयोजित किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत में गांव के बुजुर्गों, सरपंच बबलू, पूर्व सरपंच सतनारायण, यशपाल और मूलचंद ने 12वीं और 10वीं कक्षा में जिले, ब्लॉक और गाँव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिद्धिमा, मुस्कान और सुहाना को पगड़ी पहनाकर आशीर्वाद दिया। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने विशिष्ट छात्रों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में रोहतक जिले में 497 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली रिद्धिमा पुत्री विशाल को 31,000 रुपये दिए गए। ब्लॉक खरखोदा में हरियाणा बोर्ड से 12वीं कक्षा के साइंस संकाय में 96.8% अंक प्राप्त करने वाली मुस्कान पुत्री दिनेश और कॉमर्स संकाय में 96.8% अंक प्राप्त करने वाले लक्ष्य पुत्र जगबीर को 11,000-11,000 रुपये से सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में गाँव बरोना में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सुहाना पुत्री सितेंद्र, दिव्या रानी पुत्री राकेश और देव पुत्र दीपक को 5,100, 2,100 और 1,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गाँव के सभी गणमान्य व्यक्ति, सरपंच, पूर्व सरपंच और नंबरदार आदि ने बच्चों को ट्रॉफी देकर आशीर्वाद दिया। भारतीय जनहित परिषद खरखोदा के अध्यक्ष भरत मास्टर जी ने मंच का संचालन करते हुए सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और गिफ्ट देकर उनका हौसला बढ़ाया। 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गौरव, समीर, हिमांशु, मुस्कान, गौतम, पायल, रिया, भूमिका, कार्तिक, कुणाल, मानव, नैंसी, चाहत, तुलसी, प्रियांश और 10वीं कक्षा में रिद्धिमा, ईशिका, सिमोन, कुस्तम, मानसी, रितु, खुशी, तमन्ना, यश, दिशा को भी ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक को 501 रुपये से सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएँ भी बच्चों को आशीर्वाद देने पहुँचीं। पुरस्कार पाकर विद्यार्थी और उनके परिजन काफी प्रसन्न दिखाई दिए, और गांव में इस पहल का स्वागत किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *