बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में 10 मई की देर शाम खैरा मोड़ के पास पिस्तौल के बल पर हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में रजौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ घटना में इस्तेमाल की गई दो अन्य बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। रविवार शाम रजौन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 मई की शाम बौसी थाना क्षेत्र के गाजियाडीह गांव निवासी प्रिंस कुमार (पवन यादव के पुत्र) अपनी बाइक से जा रहे थे। खैरा मोड़ के पास चार अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया था। पीड़ित के बयान पर रजौन थाने में मामला दर्ज किया गया था। एक विशेष टीम का गठन किया गया था पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष राजरतन, एसआई शुभम कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सुशील राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रजौन नवटोलिया निवासी मंगल कुमार (चिंतामन यादव का पुत्र), कटियामा निवासी शिव शक्ति कुमार (मनोज कुमार सिंह का पुत्र) और झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के नगरो निवासी लड्डू यादव उर्फ आर्यन कुमार (वीरू यादव का पुत्र) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस आपराधिक इतिहास की जांच कर रही एसडीपीओ ने बताया कि मंगल कुमार के खिलाफ पहले से दो और शिव शक्ति कुमार के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में 10 मई की देर शाम खैरा मोड़ के पास पिस्तौल के बल पर हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में रजौन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई बाइक और मोबाइल के साथ घटना में इस्तेमाल की गई दो अन्य बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है। रविवार शाम रजौन थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 10 मई की शाम बौसी थाना क्षेत्र के गाजियाडीह गांव निवासी प्रिंस कुमार (पवन यादव के पुत्र) अपनी बाइक से जा रहे थे। खैरा मोड़ के पास चार अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे बाइक, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया था। पीड़ित के बयान पर रजौन थाने में मामला दर्ज किया गया था। एक विशेष टीम का गठन किया गया था पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में थानाध्यक्ष राजरतन, एसआई शुभम कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सुशील राज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रजौन नवटोलिया निवासी मंगल कुमार (चिंतामन यादव का पुत्र), कटियामा निवासी शिव शक्ति कुमार (मनोज कुमार सिंह का पुत्र) और झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के नगरो निवासी लड्डू यादव उर्फ आर्यन कुमार (वीरू यादव का पुत्र) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस आपराधिक इतिहास की जांच कर रही एसडीपीओ ने बताया कि मंगल कुमार के खिलाफ पहले से दो और शिव शक्ति कुमार के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


