अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:सीवान में चोरी का पिकअप गाड़ी और 3 बाइक बरामद

अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार:सीवान में चोरी का पिकअप गाड़ी और 3 बाइक बरामद

सीवान के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चोरी का पिकअप वाहन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले का खुलासा रविवार को महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर किया। एसडीपीओ ने बताया कि बीते शनिवार की शाम भगवानपुरहाट थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि चकिया राजापुर सड़क पर दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ राहगीरों को परेशान कर रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुरहाट थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद पुलिस टीम को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गोपालपुर निवासी हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर तथा मैरी मकसूदपुर निवासी धनंजय साह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोपालपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास छापेमारी कर 22 मई को महमदा बाजार से चोरी हुए एक पिकअप वाहन एवं एक अन्य मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सीवान समेत मोतिहारी और सारण जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं धनंजय साह के खिलाफ भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ अमन ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ भगवानपुरहाट थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। सीवान के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ घूम रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, चोरी का पिकअप वाहन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले का खुलासा रविवार को महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने प्रेसवार्ता कर किया। एसडीपीओ ने बताया कि बीते शनिवार की शाम भगवानपुरहाट थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि चकिया राजापुर सड़क पर दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ राहगीरों को परेशान कर रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही भगवानपुरहाट थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। लोडेड देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद पुलिस टीम को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गोपालपुर निवासी हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर तथा मैरी मकसूदपुर निवासी धनंजय साह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने गोपालपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास छापेमारी कर 22 मई को महमदा बाजार से चोरी हुए एक पिकअप वाहन एवं एक अन्य मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हरिकिशोर प्रसाद उर्फ डॉक्टर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सीवान समेत मोतिहारी और सारण जिले के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती जैसी गंभीर धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं धनंजय साह के खिलाफ भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ अमन ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ भगवानपुरहाट थाना में सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *