महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना:भागलपुर से महाकाल-ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए गए, 5 लोगों को 1 रुपये में सफर का अवसर

महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना:भागलपुर से महाकाल-ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए गए, 5 लोगों को 1 रुपये में सफर का अवसर

भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से आज महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की। यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार सन्नी सरीन कर रहे हैं। संस्था की ओर से लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच श्रद्धालुओं को मात्र एक रुपये में यात्रा करने का अवसर दिया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा 24 तारीख को रवाना हुई है और 29 तारीख तक सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी का प्रयास रहेगा। जत्थे में यात्रियों के साथ वॉलिंटियर्स और भोजन बनाने वाले कुक भी शामिल हैं। मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की संस्था के संचालक प्रशांत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनरल वाटर, नाश्ता, भोजन, एसी वाहनों, बेहतर होटलों और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक बैकअप गाड़ी भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में पांच लोगों से इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो आगे बढ़कर 101 श्रद्धालुओं तक पहुंची। उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन से जोड़ना है। उन्होंने भागलपुरवासियों से धार्मिक यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग महाकाल की कृपा से जुड़े रहें और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहें। भागलपुर के कैंप जेल स्थित पंचमुखी हनुमान दरबार से आज महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन) और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए 71 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुखद यात्रा की कामना की। यात्रा का नेतृत्व संस्था के संचालक प्रशांत कुमार सन्नी सरीन कर रहे हैं। संस्था की ओर से लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच श्रद्धालुओं को मात्र एक रुपये में यात्रा करने का अवसर दिया गया, जिसकी लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा 24 तारीख को रवाना हुई है और 29 तारीख तक सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी का प्रयास रहेगा। जत्थे में यात्रियों के साथ वॉलिंटियर्स और भोजन बनाने वाले कुक भी शामिल हैं। मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की संस्था के संचालक प्रशांत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिनरल वाटर, नाश्ता, भोजन, एसी वाहनों, बेहतर होटलों और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एक बैकअप गाड़ी भी साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में पांच लोगों से इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत की गई थी, जो आगे बढ़कर 101 श्रद्धालुओं तक पहुंची। उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन से जोड़ना है। उन्होंने भागलपुरवासियों से धार्मिक यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग महाकाल की कृपा से जुड़े रहें और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *