‘मेरे साथ जबरन संबंध बनाया, कपड़े-पैसे, पर्स सब छीन लिए’:GF की शिकायत पर आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, शादी की बात करने पर चाकू से किया था हमला

‘मेरे साथ जबरन संबंध बनाया, कपड़े-पैसे, पर्स सब छीन लिए’:GF की शिकायत पर आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, शादी की बात करने पर चाकू से किया था हमला

IGIMS के सर्जिकल वार्ड के डेटा ऑपरेटर मधेपुरा के मनीष यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेंड ने 21 मई को जबरन शारीरिक संबंध बनाने और हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक शास्त्री नगर इलाके के मछली गली में साईं बाबा के मंदिर के पीछे रेंट पर रहता है। जानिए लड़की ने आवेदन में क्या लिखा लड़की ने बताया, ‘मेरी उससे दोस्ती अक्टूबर 2025 में IGIMS में काम करने के दौरान हुई थी। बातचीत में हमलोग करीब आते गए। शादी का झांसा देकर तब से मनीष मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। देखें कुछ तस्वीरें… मुझे काम के साथ-साथ पढ़ाई करने में परेशानी आ रही थी इसलिए मैं IGIMS में काम छोड़कर नाला रोड के एक हॉस्टल में शिफ्ट हो गई। वहां SSC की तैयारी के साथ खर्च के लिए एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट टाइम जॉब करने लगी। मनीष से फोन पर बातचीत होती थी। मैं शादी के लिए उसपर दबाव दे रही थी। इसी बीच 20 मई को उसने मुझे मछली गली के रेंट वाले अपनी रूम पर बुलाया। वहां रात 8 बजे मैं पहुंचीं। वह मुझसे शारीरिक संबंध बनाने की जिद्द करने लगा। मैं बोली अब शादी के बाद ही जो करना होगा करते रहना। इसके बाद उसने जबरदस्ती मेरे साथ संबंध बनाया। मुझे उस रात अपने साथ रोकना चाहता था। इसीलिए मेरे कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन छीन लिए’। शादी की बात करना शुरू की तो किया हमला लड़की ने बताया, ‘मैं शादी को लेकर बात करना शुरू की तो मेरे ऊपर चाकू से हमले कर दिए। मेरा पर्स, मोबाइल, कपड़े सब छीन लिए। मेरी आवाज सुनकर मकान मालिक, मालकिन और दूसरे रेंटर आ गए। इसके बाद मनीष पीछे हटा। मुझे IGIMS शिफ्ट कराया गया’। लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसके माता-पिता नहीं है। पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेली है। फिलहाल पीड़ित लड़की अस्पताल से डिस्चार्ज होकर हॉस्टल चली गई है। स्थिति सामान्य है। IGIMS के सर्जिकल वार्ड के डेटा ऑपरेटर मधेपुरा के मनीष यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेंड ने 21 मई को जबरन शारीरिक संबंध बनाने और हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। युवक शास्त्री नगर इलाके के मछली गली में साईं बाबा के मंदिर के पीछे रेंट पर रहता है। जानिए लड़की ने आवेदन में क्या लिखा लड़की ने बताया, ‘मेरी उससे दोस्ती अक्टूबर 2025 में IGIMS में काम करने के दौरान हुई थी। बातचीत में हमलोग करीब आते गए। शादी का झांसा देकर तब से मनीष मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। देखें कुछ तस्वीरें… मुझे काम के साथ-साथ पढ़ाई करने में परेशानी आ रही थी इसलिए मैं IGIMS में काम छोड़कर नाला रोड के एक हॉस्टल में शिफ्ट हो गई। वहां SSC की तैयारी के साथ खर्च के लिए एक निजी नर्सिंग होम में पार्ट टाइम जॉब करने लगी। मनीष से फोन पर बातचीत होती थी। मैं शादी के लिए उसपर दबाव दे रही थी। इसी बीच 20 मई को उसने मुझे मछली गली के रेंट वाले अपनी रूम पर बुलाया। वहां रात 8 बजे मैं पहुंचीं। वह मुझसे शारीरिक संबंध बनाने की जिद्द करने लगा। मैं बोली अब शादी के बाद ही जो करना होगा करते रहना। इसके बाद उसने जबरदस्ती मेरे साथ संबंध बनाया। मुझे उस रात अपने साथ रोकना चाहता था। इसीलिए मेरे कपड़े, पर्स और मोबाइल फोन छीन लिए’। शादी की बात करना शुरू की तो किया हमला लड़की ने बताया, ‘मैं शादी को लेकर बात करना शुरू की तो मेरे ऊपर चाकू से हमले कर दिए। मेरा पर्स, मोबाइल, कपड़े सब छीन लिए। मेरी आवाज सुनकर मकान मालिक, मालकिन और दूसरे रेंटर आ गए। इसके बाद मनीष पीछे हटा। मुझे IGIMS शिफ्ट कराया गया’। लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसके माता-पिता नहीं है। पहले ही मौत हो चुकी है। वह अकेली है। फिलहाल पीड़ित लड़की अस्पताल से डिस्चार्ज होकर हॉस्टल चली गई है। स्थिति सामान्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *