किशनगंज में 4 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त:अलग-अलग इलाकों में SP के निर्देश पर विशेष अभियान में हुआ एक्शन

किशनगंज में 4 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त:अलग-अलग इलाकों में SP के निर्देश पर विशेष अभियान में हुआ एक्शन

किशनगंज पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत, पौआखाली थाना क्षेत्र में कंकई नदी के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी इसी क्रम में, किशनगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवा गश्ती के दौरान दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त, गुप्त सूचना के आधार पर अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में महानंदा बांध के पास से भी एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वही प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के बालू या मिट्टी का खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी तटों को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी वही एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि खनन माफियाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। किशनगंज पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत, पौआखाली थाना क्षेत्र में कंकई नदी के पास से एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी इसी क्रम में, किशनगंज थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवा गश्ती के दौरान दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़े गए। इसके अतिरिक्त, गुप्त सूचना के आधार पर अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में महानंदा बांध के पास से भी एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वही प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के बालू या मिट्टी का खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी तटों को भी गंभीर क्षति पहुंचती है। लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी वही एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि खनन माफियाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *