Post Office की KVP स्कीम में दोगुना होकर मिलता है आपका पैसा, किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं यह निवेश

Post Office की KVP स्कीम में दोगुना होकर मिलता है आपका पैसा, किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं यह निवेश

Safe Investment Scheme: पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) योजना निवेश करने के लिए एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प है। जो लोग बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर अपना पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह योजना एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की इस खास स्कीम में फिक्स टाइम पीरियड के दौरान निवेश किया गया पैसा डबल हो जाता है। बाजार के जोखिम से मुक्त और मिलने वाले रिटर्न का पहले से पता होने के कारण निवेशकों की इसमें खास रुचि होती है। इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करना होता है और मैच्योरिटी पर दोगुनी रकम मिलती है।

क्या है किसान विकास पत्र योजना

KVP एक सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम है जिसे इंडिया पोस्ट ऑफिस यानी डाकघर के जरिए चलाया जाता है। शुरुआत में यह स्कीम किसानों के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब कोई भी भारतीय नागरिक इसमें निवेश कर सकता है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है और कोई अधिकतम सीमा नहीं है। यानी निवेशक अपनी वित्तीय क्षमता के अनुसार जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं।

कौन कर सकता है निवेश

18 साल से ऊपर का कोई भी भारतीय नागरिक KVP में निवेश कर सकता है। नाबालिग बच्चों के लिए उनके माता-पिता निवेश कर सकते हैं। स्कीम में तीन तरह के सर्टिफिकेट मिलते हैं।

  • सिंगल होल्डर टाइप में एक व्यक्ति अकेले निवेश करता है।
  • जॉइंट A टाइप में दो लोग मिलकर निवेश कर सकते हैं, लेकिन किसी भी लेनदेन के लिए दोनों के हस्ताक्षर जरूरी हैं।
  • जॉइंट B टाइप में भी दो लोग निवेश करते हैं लेकिन इसमें कोई एक व्यक्ति भी लेनदेन कर सकता है।

पैसा डबल होकर मिलता है

इस स्कीम में निवेशकों द्वारा जमा की गई रकम पर 7.5 फीसदी सालाना रिटर्न मिलता है। निवेशक पोस्ट ऑफिस से एक निश्चित रकम का सर्टिफिकेट खरीदते हैं। यह सर्टिफिकेट 9 साल 5 महीने यानी मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर दोगुनी रकम देता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप आज 10,000 रुपए का KVP सर्टिफिकेट खरीदते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 20,000 रुपए मिलेंगे। यह रिटर्न सरकार की तरफ से गारंटीड है इसलिए इसमें किसी भी तरह का जोखिम नहीं है।

इस स्कीम की खास बातें

KVP में 2.5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर समय से पहले पैसे निकाले जा सकते हैं जो इसे आपात स्थिति में भी उपयोगी बनाता है।

सर्टिफिकेट को किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर भी किया जा सकता है जो इसे गिफ्टिंग के लिए भी एक सुविधाजनक विकल्प बनाता है। नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में निवेश आसानी से नॉमिनी को मिल सके।

किसके लिए सही है KVP

KVP उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो शेयर बाजार के जोखिम से दूर रहकर फिक्स रिटर्न चाहते हैं। छोटे निवेशक, रिटायरमेंट के करीब लोग या वे जो अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *