ननिहाल में फंदे से लटकी मिली 11 साल की बच्ची:मां को बाजार से लाने बोली थी समोसा, गले पर मिले फंदे के निशान

ननिहाल में फंदे से लटकी मिली 11 साल की बच्ची:मां को बाजार से लाने बोली थी समोसा, गले पर मिले फंदे के निशान

सहरसा में 11 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत अंतर्गत विश्वनाथ टोला वार्ड नंबर 7 की है। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी सदानंद शर्मा की बेटी शबनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शबनम अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सदानंद शर्मा सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शबनम पिछले करीब चार महीने से अपनी मां पिंकी देवी के साथ बसनही थाना क्षेत्र के विश्वनाथ टोला स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। मां से समोसा लाने का किया था आग्रह मृतका की मां पिंकी देवी ने बताया कि शनिवार को वह बच्चों के इलाज के लिए बाजार गई थीं। घर से निकलते समय शबनम ने उनसे लौटते वक्त समोसा लाने का आग्रह किया था। देर शाम जब मां बाजार से वापस लौटीं, तो उन्होंने शबनम को घर में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत बसनही थाना पुलिस को दी गई। गले पर मिले फंदे के निशान मामले की जानकारी देते हुए बसनही थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को फंदे से लटककर एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतका के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। सहरसा में 11 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत अंतर्गत विश्वनाथ टोला वार्ड नंबर 7 की है। मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र निवासी सदानंद शर्मा की बेटी शबनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शबनम अपने दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। उसके पिता सदानंद शर्मा सिमरी बख्तियारपुर स्थित अपने गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शबनम पिछले करीब चार महीने से अपनी मां पिंकी देवी के साथ बसनही थाना क्षेत्र के विश्वनाथ टोला स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। मां से समोसा लाने का किया था आग्रह मृतका की मां पिंकी देवी ने बताया कि शनिवार को वह बच्चों के इलाज के लिए बाजार गई थीं। घर से निकलते समय शबनम ने उनसे लौटते वक्त समोसा लाने का आग्रह किया था। देर शाम जब मां बाजार से वापस लौटीं, तो उन्होंने शबनम को घर में दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत बसनही थाना पुलिस को दी गई। गले पर मिले फंदे के निशान मामले की जानकारी देते हुए बसनही थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को फंदे से लटककर एक बच्ची की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतका के गले पर फंदे के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही और स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *