बाइक की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत:नाना के घर रहकर करता था पढ़ाई, परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

बाइक की टक्कर से 4 साल के बच्चे की मौत:नाना के घर रहकर करता था पढ़ाई, परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार

झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमानपुर मुख्य सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा थाना क्षेत्र के परसौटीपुर गांव निवासी 4 वर्षीय बच्चे कन्हैया पासवान की मृत्यु हो गई। कन्हैया अपने नाना अशोक पासवान के घर सिमानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार शाम वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार प्रारंभ में परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बलबड्डा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। झारखंड के गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमानपुर मुख्य सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा थाना क्षेत्र के परसौटीपुर गांव निवासी 4 वर्षीय बच्चे कन्हैया पासवान की मृत्यु हो गई। कन्हैया अपने नाना अशोक पासवान के घर सिमानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार शाम वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार प्रारंभ में परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बलबड्डा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *