मुजफ्फरपुर में झाड़ी में मिला युवक का शव:घर से चाय पीकर निकला था, मौके से शर्ट-मोबाइल बरामद; हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच

मुजफ्फरपुर में झाड़ी में मिला युवक का शव:घर से चाय पीकर निकला था, मौके से शर्ट-मोबाइल बरामद; हत्या और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। घर से 300 मीटर की दूरी पर बांस की झाड़ी में शव मिला है। मृतक की पहचान रमाशंकर मिश्रा के पुत्र गुलशन कुमार(25) के रूप में हुई है। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौथ वासुदेव गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह कुछ बच्चे सूखी पत्तियां चुनने के लिए बगीचे की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बांस की झाड़ी में अचेत पड़े गुलशन पर पड़ी। इस हालत में देखकर बच्चे डर गए और चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि गुलशन बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही घर आया था। रविवार सुबह करीब 8 बजे चाय पीकर घर से टहलने के लिए निकला था। वो मोबाइल पर किसे से बात कर रहा था। ढाई घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। घटनास्थल से शर्ट, मोबाइल बरामद गुलशन जब घर से निकला था, तब उसने शर्ट और पैंट पहन रखी थी। लेकिन जहां उसकी लाश मिली, वहां उसका शर्ट शरीर से उतरा हुआ था। बगल में ही मोबाइल पड़ा था। ग्रामीण और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस जानकारी मिलते ही मनियारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल और उसका शर्ट जब्त कर लिया है। दोनों पहलुओं पर हो रही जांच डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध है, इसलिए पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। परिजनों की ओर से जो भी लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। घर से 300 मीटर की दूरी पर बांस की झाड़ी में शव मिला है। मृतक की पहचान रमाशंकर मिश्रा के पुत्र गुलशन कुमार(25) के रूप में हुई है। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौथ वासुदेव गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह कुछ बच्चे सूखी पत्तियां चुनने के लिए बगीचे की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बांस की झाड़ी में अचेत पड़े गुलशन पर पड़ी। इस हालत में देखकर बच्चे डर गए और चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रमाशंकर मिश्रा ने बताया कि गुलशन बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करता था। करीब एक महीने पहले ही घर आया था। रविवार सुबह करीब 8 बजे चाय पीकर घर से टहलने के लिए निकला था। वो मोबाइल पर किसे से बात कर रहा था। ढाई घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। घटनास्थल से शर्ट, मोबाइल बरामद गुलशन जब घर से निकला था, तब उसने शर्ट और पैंट पहन रखी थी। लेकिन जहां उसकी लाश मिली, वहां उसका शर्ट शरीर से उतरा हुआ था। बगल में ही मोबाइल पड़ा था। ग्रामीण और परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस जानकारी मिलते ही मनियारी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत शव को अपने कब्जे में लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया। पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल और उसका शर्ट जब्त कर लिया है। दोनों पहलुओं पर हो रही जांच डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी क्षेत्र में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला संदिग्ध है, इसलिए पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच-पड़ताल कर रही है। कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही है। परिजनों की ओर से जो भी लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *