बेतिया|युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) में 29 मई को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग लेकर निजी नियोजक से रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि जॉब कैंप में निजी कंपनी द्वारा स्वतंत्र फिल्ड ऑफिसर पद के लिए कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय दिया जाएगा तथा उनका कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला होगा। उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बेतिया|युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) में 29 मई को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग लेकर निजी नियोजक से रोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकेंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि जॉब कैंप में निजी कंपनी द्वारा स्वतंत्र फिल्ड ऑफिसर पद के लिए कुल 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक मानदेय दिया जाएगा तथा उनका कार्यक्षेत्र पश्चिम चम्पारण जिला होगा। उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला नियोजनालय के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


