2 जून को दरभंगा की 36 पंचायतों में सहयोग शिविर:44 विभागों में 2759 आवेदन मिले, लोगों की समस्या का समाधान होगा

2 जून को दरभंगा की 36 पंचायतों में सहयोग शिविर:44 विभागों में 2759 आवेदन मिले, लोगों की समस्या का समाधान होगा

दरभंगा डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों और पोर्टल पर हासिल आवेदनों के निपटारे को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 44 विभागों में कुल 2759 आवेदन हासिल हुए थे, जिनमें से अधिकांश 1095 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। सभी आवेदनों और उनके समाधान को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले सहयोग शिविर में सबसे अधिक 440 आवेदन ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित हासिल हुए, जबकि कमर्शियल टैक्स और पर्यटन विभाग में एक-एक आवेदन मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान करना है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए शिविर से पहले भी आवेदन हासिल किए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में 15 काउंटर लगेंगे जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में 15 काउंटर लगाए जाएं। इसके अलावा आवेदन लिखने में असमर्थ लोगों की सहायता के लिए अलग काउंटर और हेल्पलाइन काउंटर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को शिविर स्थल पर पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर के दिन सभी पदाधिकारी और कर्मी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक स्टॉल पर आवेदनों के संधारण के लिए अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। दरभंगा डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों और पोर्टल पर हासिल आवेदनों के निपटारे को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 19 मई को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि 44 विभागों में कुल 2759 आवेदन हासिल हुए थे, जिनमें से अधिकांश 1095 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। सभी आवेदनों और उनके समाधान को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले सहयोग शिविर में सबसे अधिक 440 आवेदन ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित हासिल हुए, जबकि कमर्शियल टैक्स और पर्यटन विभाग में एक-एक आवेदन मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समाधान करना है, इसलिए सभी विभाग गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए शिविर से पहले भी आवेदन हासिल किए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में 15 काउंटर लगेंगे जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में 15 काउंटर लगाए जाएं। इसके अलावा आवेदन लिखने में असमर्थ लोगों की सहायता के लिए अलग काउंटर और हेल्पलाइन काउंटर भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को शिविर स्थल पर पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर के दिन सभी पदाधिकारी और कर्मी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रत्येक स्टॉल पर आवेदनों के संधारण के लिए अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *