बड़ी खाटू में हजरत समन दीवान र.अ. के 799वें उर्स मुबारक का आगाज पारंपरिक झंडारोहण के साथ अकीदत और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। उर्स के मौकेपर दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीनों की भीड़ उमड़ी। उर्स के आगाज के तहत दरगाह शरीफ पर विशेष झंडारोहण कार्यक्रम हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। झंडारोहण के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और रूहानी माहौल देखने को मिला और जायरीनों ने मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर अफसार अहमद शेख, वक्त कमेटी सदर अब्दुल गफूर बेहलीम, अब्दुल रहीम चौहान, इफ्तखार अहमद गैसावत सहित कई ग्रामीण और जायरीन मौके पर मौजूद रहे। सभी ने उर्स की व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए उर्स की कामयाबी और क्षेत्र में भाईचारे की दुआ की। उर्स के दौरान दरगाह शरीफ में फातिहा, लंगर, महफिल-ए-जिक्र और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उर्स के आगाज के साथ ही बड़ी खाटू में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है।


