उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महोबा में दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस विवाद पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने प्रतिक्रिया दी। मुजफ्फरपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग अपने शीर्ष नेतृत्व से सीखा है। अपहरण पीड़ित छात्रा से मिलने पहुंचे थे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा में एक रेप और अपहरण पीड़ित छात्रा से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। यह बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश का अपमान करार दिया है। प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना राष्ट्र का अपमान में शामिल मंगल पांडेय ने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संस्कारों में ही अमर्यादित भाषा बोलना, देश के प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना और राष्ट्र का अपमान करना शामिल हो चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि अजय राय जैसे नेता यह सब अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी से सीखते हैं। पांडेय के अनुसार, राजनीति में पार्टी के नेतृत्व का आचरण उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं के व्यवहार को प्रभावित करता है। सहयोगियों की पुरानी आदत रही पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पुरानी आदत रही है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान भी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अभद्र टिप्पणियां की थीं। चुनाव नजदीक आते ही बिगड़ रही है भाषा पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों को जोड़ते हुए कहा कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस नेताओं की हताशा साफ दिखने लगी है। हार के डर से कांग्रेसी नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे शक्तिशाली होती है और वह नेताओं के आचरण को बहुत करीब से देखती है। विधानसभा चुनाव में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेताओं को जनता पहले भी सबक सिखा चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर इस अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब देगी। अजय राय के इस वीडियो के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक की राजनीति में बयानों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और अजय राय से माफी की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले पर रक्षात्मक मुद्रा में नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद थमने के बजाय और तूल पकड़ सकता है, जिसका सीधा असर आने वाले चुनावी सरगर्मियों पर पड़ना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की है। इसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महोबा में दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस विवाद पर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सीवान सदर के विधायक मंगल पांडेय ने प्रतिक्रिया दी। मुजफ्फरपुर में उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग अपने शीर्ष नेतृत्व से सीखा है। अपहरण पीड़ित छात्रा से मिलने पहुंचे थे कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय महोबा में एक रेप और अपहरण पीड़ित छात्रा से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। यह बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश का अपमान करार दिया है। प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना राष्ट्र का अपमान में शामिल मंगल पांडेय ने कांग्रेस की संस्कृति पर सवाल उठाते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संस्कारों में ही अमर्यादित भाषा बोलना, देश के प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करना और राष्ट्र का अपमान करना शामिल हो चुका है।” उन्होंने आगे कहा कि अजय राय जैसे नेता यह सब अपने शीर्ष नेता राहुल गांधी से सीखते हैं। पांडेय के अनुसार, राजनीति में पार्टी के नेतृत्व का आचरण उसके कार्यकर्ताओं और नेताओं के व्यवहार को प्रभावित करता है। सहयोगियों की पुरानी आदत रही पूर्व मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस और उसके सहयोगियों की पुरानी आदत रही है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान भी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान अभद्र टिप्पणियां की थीं। चुनाव नजदीक आते ही बिगड़ रही है भाषा पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश के आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों को जोड़ते हुए कहा कि जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस नेताओं की हताशा साफ दिखने लगी है। हार के डर से कांग्रेसी नेताओं की भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे शक्तिशाली होती है और वह नेताओं के आचरण को बहुत करीब से देखती है। विधानसभा चुनाव में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेताओं को जनता पहले भी सबक सिखा चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर इस अपमानजनक टिप्पणी का करारा जवाब देगी। अजय राय के इस वीडियो के बाद उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार तक की राजनीति में बयानों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और अजय राय से माफी की मांग कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले पर रक्षात्मक मुद्रा में नजर आ रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद थमने के बजाय और तूल पकड़ सकता है, जिसका सीधा असर आने वाले चुनावी सरगर्मियों पर पड़ना तय माना जा रहा है।


