बेतिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला:नगर निगम कर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल

बेतिया में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला:नगर निगम कर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल

बेतिया जिले के हॉस्पिटल रोड स्थित जीएमसीएच गेट के पास शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में नगर निगम के कर्मचारी जुल्म शाह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी भी जख्मी हुई हैं। दोनों घायलों को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम सड़क किनारे लगे ठेले, अवैध बोर्ड और अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। प्रशासन के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी और अक्सर जाम लग जाता था। नगर निगम कर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी और धक्का-मुक्की की। इसी दौरान नगर निगम कर्मी जुल्म शाह और महिला पुलिसकर्मी घायल हुए। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और भूमि की सही नापी कराए ही दुकानों व मकानों के छज्जों को तोड़ा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विकास कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल रोड से लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क पर ठेले और बोर्ड लगाए जाने से रास्ता बाधित हो रहा था। इसी कारण जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद लौटने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मी घायल हो गए। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बेतिया जिले के हॉस्पिटल रोड स्थित जीएमसीएच गेट के पास शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा हो गया। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में नगर निगम के कर्मचारी जुल्म शाह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला पुलिसकर्मी भी जख्मी हुई हैं। दोनों घायलों को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम सड़क किनारे लगे ठेले, अवैध बोर्ड और अन्य अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। प्रशासन के अनुसार, इस मार्ग पर लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी और अक्सर जाम लग जाता था। नगर निगम कर्मी और महिला पुलिसकर्मी घायल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कुछ लोगों ने प्रशासनिक टीम पर पत्थरबाजी और धक्का-मुक्की की। इसी दौरान नगर निगम कर्मी जुल्म शाह और महिला पुलिसकर्मी घायल हुए। हंगामे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और भूमि की सही नापी कराए ही दुकानों व मकानों के छज्जों को तोड़ा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन पर जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की है। अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया विकास कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल रोड से लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क पर ठेले और बोर्ड लगाए जाने से रास्ता बाधित हो रहा था। इसी कारण जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई की जा रही थी। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के बाद लौटने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मी घायल हो गए। घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *