पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का ऑनलाइन ग्रोसरी सेवा पर असर:पूर्णिया में 200 डिलीवरी कर्मियों ने किया काम बंद, डिलीवरी चार्ज में कटौती का कर रहे विरोध

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का ऑनलाइन ग्रोसरी सेवा पर असर:पूर्णिया में 200 डिलीवरी कर्मियों ने किया काम बंद, डिलीवरी चार्ज में कटौती का कर रहे विरोध

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनियों की सेवाओं पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल की कीमतों में जारी उछाल के वाबजूद डिलीवरी चार्ज में कटौती से नाराज 200 डिलीवरी बॉय पूर्णिया में काम बंद कर दिया है। इससे शहर के कई इलाकों में ऑनलाइन सामान की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डिलीवरी कर्मी विकास कुमार का कहना है कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल खर्च के बीच कंपनी ने प्रति किलोमीटर मिलने वाला भुगतान घटा दिया है। पहले जहां उन्हें 10 रुपये प्रति किलोमीटर मिलते थे, वहीं अब इसे घटाकर 7 से 8 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में बाइक का पेट्रोल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है और अब एक लीटर पेट्रोल 113 रुपये तक पहुंच गया है। इतनी महंगाई में कम रेट पर डिलीवरी करना घाटे का काम बन गया है। बाइक का खर्च निकालना भी मुश्किल हुआ डिलीवरी बॉय रौशन कुमार ने बताया कि जिस समय पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, उसी समय मेहनताना कम कर दिया गया। ऐसे में बाइक का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने कहा कि पेट्रोल, इंजन ऑयल, सर्विसिंग और रोजाना के मेंटेनेंस का खर्च इतना बढ़ चुका है कि कम रेट पर काम करने से बचत तो दूर, जेब से पैसा लगाना पड़ रहा है। भुगतान घटने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी स्टाफ संजय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल आया है और अब पूर्णिया में पेट्रोल करीब 113 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इतनी महंगाई में पुराने रेट से ही किसी तरह घर चल रहा था, लेकिन अब भुगतान घटने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। दिनभर मेहनत करने के बाद भी पर्याप्त आमदनी नहीं हो पा रही है। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना किसी बातचीत के अचानक रेट कम कर दिया गया, जिससे सभी डिलीवरी बॉय परेशान हैं। इसका असर शहर के लाइन बाजार, भट्ठा बाजार, मधुबनी, कोर्ट स्टेशन समेत कई इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। लोग जब मोबाइल ऐप के जरिए सब्जी, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान ऑर्डर करने पहुंचे, तो उन्हें सेवाएं बंद होने का मैसेज दिखाई दिया। वीकेंड होने की वजह से ऑर्डर की संख्या भी अधिक रहती है, लेकिन डिलीवरी सेवा ठप होने से लोगों को बाजार जाकर खरीदारी करनी पड़ी। डिलीवरी बॉयज ने मांग पत्र मैनेजर को सौंप दिया है। उनकी मांग है कि पुराने भुगतान रेट को फिर से लागू किया जाए और बढ़ती पेट्रोल कीमतों को देखते हुए एक्सट्रा ईंधन भत्ता दिया जाए। जब तक उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मैनेजर ने इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनियों की सेवाओं पर भी दिखने लगा है। पेट्रोल की कीमतों में जारी उछाल के वाबजूद डिलीवरी चार्ज में कटौती से नाराज 200 डिलीवरी बॉय पूर्णिया में काम बंद कर दिया है। इससे शहर के कई इलाकों में ऑनलाइन सामान की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। डिलीवरी कर्मी विकास कुमार का कहना है कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल खर्च के बीच कंपनी ने प्रति किलोमीटर मिलने वाला भुगतान घटा दिया है। पहले जहां उन्हें 10 रुपये प्रति किलोमीटर मिलते थे, वहीं अब इसे घटाकर 7 से 8 रुपये कर दिया गया है। ऐसे में बाइक का पेट्रोल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है और अब एक लीटर पेट्रोल 113 रुपये तक पहुंच गया है। इतनी महंगाई में कम रेट पर डिलीवरी करना घाटे का काम बन गया है। बाइक का खर्च निकालना भी मुश्किल हुआ डिलीवरी बॉय रौशन कुमार ने बताया कि जिस समय पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, उसी समय मेहनताना कम कर दिया गया। ऐसे में बाइक का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने कहा कि पेट्रोल, इंजन ऑयल, सर्विसिंग और रोजाना के मेंटेनेंस का खर्च इतना बढ़ चुका है कि कम रेट पर काम करने से बचत तो दूर, जेब से पैसा लगाना पड़ रहा है। भुगतान घटने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी स्टाफ संजय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल आया है और अब पूर्णिया में पेट्रोल करीब 113 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इतनी महंगाई में पुराने रेट से ही किसी तरह घर चल रहा था, लेकिन अब भुगतान घटने से परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। दिनभर मेहनत करने के बाद भी पर्याप्त आमदनी नहीं हो पा रही है। कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए कंपनी प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना किसी बातचीत के अचानक रेट कम कर दिया गया, जिससे सभी डिलीवरी बॉय परेशान हैं। इसका असर शहर के लाइन बाजार, भट्ठा बाजार, मधुबनी, कोर्ट स्टेशन समेत कई इलाकों में साफ देखने को मिल रहा है। लोग जब मोबाइल ऐप के जरिए सब्जी, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान ऑर्डर करने पहुंचे, तो उन्हें सेवाएं बंद होने का मैसेज दिखाई दिया। वीकेंड होने की वजह से ऑर्डर की संख्या भी अधिक रहती है, लेकिन डिलीवरी सेवा ठप होने से लोगों को बाजार जाकर खरीदारी करनी पड़ी। डिलीवरी बॉयज ने मांग पत्र मैनेजर को सौंप दिया है। उनकी मांग है कि पुराने भुगतान रेट को फिर से लागू किया जाए और बढ़ती पेट्रोल कीमतों को देखते हुए एक्सट्रा ईंधन भत्ता दिया जाए। जब तक उनकी मांगों पर फैसला नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मैनेजर ने इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *