बलिया में महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:जापलिंगंज में अनैतिक गतिविधियों और छेड़खानी पर कार्रवाई की मांग

बलिया में महिलाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:जापलिंगंज में अनैतिक गतिविधियों और छेड़खानी पर कार्रवाई की मांग

बलिया कलक्ट्रेट में भाजपा नेत्री और विधायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की प्रबंधक संध्या पाण्डेय ने महिलाओं के साथ जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जापलिंगंज क्षेत्र में कथित अनैतिक गतिविधियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी के मामलों को लेकर दिया गया। संध्या पाण्डेय ने बताया कि हाल ही में नया चौक, जापलिंगंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने संभ्रांत लोगों के बीच इस प्रकार की घटना की निंदा की। ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि कॉलोनी में रहने वाली एक महिला द्वारा अनैतिक कार्य किए जाते हैं, जिसके कारण वहां लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। महिलाओं के अनुसार, शराब पीकर आने वाले लोग अक्सर उस महिला का नाम पूछते हुए आसपास के घरों में घुस जाते हैं। इससे महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाएं भी होती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी जगह पर एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। महिलाओं ने शिकायत की कि ऐसी घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि लगभग दस दिन पहले भी कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।महिलाओं ने जिलाधिकारी से इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रभा, रानी देवी, संध्या वर्मा, नेहा राय सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *