DC Playoff Scenarios: पंजाब-राजस्थान का पत्ता कटते ही दिल्ली भी कर सकती है क्वालीफाई, लेकिन इन असंभव शर्तों पर जीत हासिल करनी होगी

DC Playoff Scenarios: पंजाब-राजस्थान का पत्ता कटते ही दिल्ली भी कर सकती है क्वालीफाई, लेकिन इन असंभव शर्तों पर जीत हासिल करनी होगी

Delhi Capitals Playoff Qualification Scenarios, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ की रेस अब उस मोड़ पर आ खड़ी हुई है, जहां गणित के बड़े-बड़े समीकरण भी छोटे पड़ने लगे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) की हालिया जीत ने वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और कागजों पर दिल्ली अभी भी पूरी तरह बाहर नहीं हुई है। अगर किस्मत और आंकड़े दोनों दिल्ली का साथ दें, तो एक बहुत ही पेचीदा रास्ते से दिल्ली अभी भी चौथे नंबर पर पहुंच सकती है। लेकिन इसके लिए दिल्ली को सिर्फ जीतना नहीं होगा, बल्कि एक ऐसा चमत्कार करना होगा जो IPL इतिहास में शायद ही कभी देखा गया हो।

अभी की स्थिति देखें तो दिल्ली ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें उनके पास 12 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट बेहद खराब (NRR) -0.871 का है। अब दिल्ली का आखिरी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है।

इन तरीको से जीत हासिल करनी होगी

अगर दिल्ली को नंबर 4 पर आना है, तो सबसे पहले पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को अपने बचे हुए आखिरी मैच बेहद शर्मनाक तरीके से हारने होंगे, ताकि उनका नेट रन रेट तेजी से नीचे गिर जाए। इसके साथ ही, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें भी 14 अंकों से आगे न बढ़ पाएं।

लेकिन असली सिरदर्द यहां खत्म नहीं होता। अगर बाकी सभी टीमों के नतीजे दिल्ली के पक्ष में आ भी जाते हैं, तब भी दिल्ली को अपने आखिरी मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इतने बड़े अंतर से हराना होगा जो आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं देखा गया।

दिल्ली को प्लेऑफ की रेस में राजस्थान रॉयल्स (RR) से आगे निकलने के लिए दो बड़े अंतरों की जरूरत है, पहला राजस्थान की बहुत बड़ी हार और दूसरी दिल्ली की बहुत बड़ी जीत। इन दोनों मैचों के जीत-हार का कुल अंतर (Margins) लगभग 230 रनों का होना चाहिए। तभी दिल्ली का नेट रन रेट राजस्थान के +0.083 के पार जा पाएगा। यानी आसान शब्दों में कहें तो दिल्ली की उम्मीदें अब सिर्फ और सिर्फ कुदरत के करिश्मे पर टिकी हैं।

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (Q) 14 9 5 0 18 +0.783
2 गुजरात टाइटंस (GT) (Q) 14 9 5 0 18 +0.695
3 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) (Q) 14 9 5 0 18 +0.524
4 राजस्थान रॉयल्स (RR) 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स (PBKS) 13 6 6 1 13 +0.227
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 6 6 1 13 +0.011
7 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) (E) 14 6 8 0 12 -0.345
8 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 13 6 7 0 12 -0.871
9 मुंबई इंडियंस (MI) (E) 13 4 9 0 8 -0.510
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) (E) 13 4 9 0 8 -0.702

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *