गुरुग्राम में एनएच-48 पर आग का गोला बनी कार:संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर तोड़ा, ऑटो में टक्कर मारी, बेहोशी की हालत में ड्राइवर का रेस्क्यू

गुरुग्राम में एनएच-48 पर आग का गोला बनी कार:संतुलन बिगड़ने पर डिवाइडर तोड़ा, ऑटो में टक्कर मारी, बेहोशी की हालत में ड्राइवर का रेस्क्यू

गुरुग्राम में एनएच-48 पर आधी रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर रॉन्ग साइड में चली गई और ऑटो को टक्कर मार दी। अचानक हुए एक्सीडेंट के दौरान आग में आग लग गई और ड्राइवर अंदर फंस गया। मौके पर मौजूद एक कैब चालक ने अपनी जान की बाजी लगाकर जलती कार के अंदर फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हुई। मौक पर मौजूद लोगों के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही एक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार डिवाइडर कूदकर सर्विस लेन पर चली गई, जहां उसने पहले एक खड़े ऑटो को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई। कैब ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी मौके से गुजर रहे चरखी दादरी निवासी टैक्सी चालक रितेश फोगाट ने आग लगी कार देखी। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और पाया कि कार का ड्राइवर सीट पर बेसुध पड़ा हुआ था। ड्राइवर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी और एयरबैग भी खुल गया था। वह घायल अवस्था में खून से लथपथ था। रितेश फोगट ने तुरंत जलती हुई कार के अंदर प्रवेश किया और बेहोश ड्राइवर को खींचकर बाहर निकाला। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल था। रितेश ने वहीं एक ऑटो रुकवाकर घायल ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया। कैब चालक रितेश की इस बहादुरी के कारण एक व्यक्ति की जान बच गई, जो अन्यथा जलती कार में फंस सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *