अहमदाबाद-पटना समेत कई स्पेशल ट्रेनों के रूट बदले:कानपुर सेंट्रल की जगह प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी, साउथ से बिहार के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन शुरू

अहमदाबाद-पटना समेत कई स्पेशल ट्रेनों के रूट बदले:कानपुर सेंट्रल की जगह प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी, साउथ से बिहार के लिए एक समर स्पेशल ट्रेन शुरू

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने और नई ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। अहमदाबाद-पटना, उधना-मधुबनी, उधना-झंझारपुर और चर्लापल्ली-दानापुर रूट पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है, जो अब कानपुर सेंट्रल की जगह कटनी, सतना, मानिकपुर और प्रयागराज छिवकी होकर संचालित की जाएगी। रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद विशेष ट्रेन की अवधि एक अतिरिक्त फेरे के लिए बढ़ाई गई है। 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल अब 27 मई 2026 तक और 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 29 मई 2026 तक संचालित होगी। अभी तक ये गाड़ियां कानपुर सेंट्रल होकर गुजरती थी। लेकिन अब ये गाड़ी बदले हुए रूट कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 09045/09046 उधना-मधुबनी-उधना साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उधना से प्रत्येक रविवार और मधुबनी से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर और दरभंगा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह गाड़ी संख्या 09047/09048 उधना-झंझारपुर-उधना साप्ताहिक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी रविवार और सोमवार को निर्धारित फेरों में संचालित की जाएगी। अभी तक ये गाड़ियां कानपुर सेंट्रल होकर गुजरती थी। लेकिन अब ये गाड़ी बदले हुए रूट कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी होकर चलेगी। रेल प्रशासन ने चर्लापल्ली-दानापुर-चर्लापल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 07091/07092 जून और जुलाई 2026 में कुल छह फेरों में चलाई जाएगी। यह ट्रेन काजीपेट, बल्हारशाह, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और बक्सर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की जानकारी जांचने की अपील की गई है। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेल हेल्प लाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *