भास्कर न्यूज | मधेपुर घर में घुसकर चोरी करने वाले एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ाए चोर की पहचान थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी अब्दुल कयूम के पुत्र मुख्तार अंसारी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मधेपुर निवासी संतोष कुमार मंडल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गृहस्वामी ने कहा है कि रात के समय खाली पड़े घर का ताला तोड़कर, चोर ने 45 हजार से अधिक नगद राशि की चोरी कर ली। वारदात के समय हल्ला करने पर घर से निकलकर चोर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया। इधर, बेनीपट्टी| बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा वार्ड संख्या 9 के शिवशंकर पासवान ने घर के द्वार से अज्ञात चोरों ने द्वारा विगत 20 मई को उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी कर लिए जाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भास्कर न्यूज | मधेपुर घर में घुसकर चोरी करने वाले एक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ाए चोर की पहचान थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी अब्दुल कयूम के पुत्र मुख्तार अंसारी के रूप में की गई है। घटना को लेकर मधेपुर निवासी संतोष कुमार मंडल ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में गृहस्वामी ने कहा है कि रात के समय खाली पड़े घर का ताला तोड़कर, चोर ने 45 हजार से अधिक नगद राशि की चोरी कर ली। वारदात के समय हल्ला करने पर घर से निकलकर चोर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया। इधर, बेनीपट्टी| बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा वार्ड संख्या 9 के शिवशंकर पासवान ने घर के द्वार से अज्ञात चोरों ने द्वारा विगत 20 मई को उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक की चोरी कर लिए जाने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


