सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई परसागढ़ बाजार स्थित एक घर में की गई, जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को एट पीएम ब्रांड की 180 एमएल की कुल 48 पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब मिली। जब्त शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 640 मिलीलीटर बताई गई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और फरार हुए लोगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि इस घर से शराब के अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। यह कार्रवाई परसागढ़ बाजार स्थित एक घर में की गई, जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को एट पीएम ब्रांड की 180 एमएल की कुल 48 पीस अंग्रेजी फ्रूटी शराब मिली। जब्त शराब की कुल मात्रा 8 लीटर 640 मिलीलीटर बताई गई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और फरार हुए लोगों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि इस घर से शराब के अवैध कारोबार का संचालन किया जा रहा था। मामले की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


