गोरखपुर में शनिवार को रहेगा बिजली शटडाउन:सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कटौती, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में शनिवार को रहेगा बिजली शटडाउन:सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कटौती, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्य की वजह से शनिवार को कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को पहले से सूचना जारी करते हुए जरूरी काम समय रहते निपटाने की अपील की है। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य पहले से कर लें, ताकि असुविधा कम हो। बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र से लिया जाएगा शटडाउन बिजली विभाग के अनुसार शनिवार को बक्शीपुर और बक्शीपुर न्यू उपकेंद्र पर तकनीकी कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। इन पोषकों से जुड़े इलाकों में रहेगा असर शटडाउन के दौरान 11 केवी दीवान बाजार, मान चौराहा और निजामपुर पोषक से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण और बिजनेस प्लान के कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह कटौती जरूरी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *