दरभंगा में आज एक 14 साल की किशोरी 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगांव पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित कल्याणपुर दास टोला का है। किशोरी की पहचान धनवंती कुमारी के रूप में हुई है। वह किशोरी दास की बेटी है। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बोल नहीं पाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक किशोरी गांव के समीप स्थित 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गई और देखते ही देखते सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। ऊंचाई पर बैठ जाने के बाद वह नीचे आने को तैयार नहीं हुई, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। मौके पर पहुंची 5 थानों की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से काफी देर से समझाने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन किशोरी किसी की बात नहीं सुन रही थी। घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है, ताकि एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित कर किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। मौके पर 5 थानों की पुलिस पहुंची हुई है। दरभंगा में आज एक 14 साल की किशोरी 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामला सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीगांव पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित कल्याणपुर दास टोला का है। किशोरी की पहचान धनवंती कुमारी के रूप में हुई है। वह किशोरी दास की बेटी है। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बोल नहीं पाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक किशोरी गांव के समीप स्थित 33 हजार वोल्ट के बिजली टावर पर चढ़ गई और देखते ही देखते सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गई। ऊंचाई पर बैठ जाने के बाद वह नीचे आने को तैयार नहीं हुई, जिससे प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। मौके पर पहुंची 5 थानों की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से काफी देर से समझाने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन किशोरी किसी की बात नहीं सुन रही थी। घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है, ताकि एहतियातन बिजली आपूर्ति बाधित कर किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। प्रशासन की ओर से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। मौके पर 5 थानों की पुलिस पहुंची हुई है।


