दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यूपी निवासी पिता-बेटेकी मौत हो गई। बेटे की घटनास्थल पर व पिता ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। मृतकों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 साल के अजीम और 4 साल का उसका बेटा डानयाल शामिल है। सामान खरीदने के लिए उतरा था इधर, मृतक के जीजा मरगूब ने बताया कि उनका साला अजीम अपनी पत्नी नाजिया परवीन व दो बेटे डानयाल व छोटू के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जंक्शन से गुरुवार को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहा था। जाने के क्रम में शुक्रवार की सुबह जब ट्रेन आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो वह कुछ सामान खरीदने के लिए अपने बेटे के साथ उतर गया। इस दौरान ट्रेन खुल गई। तभी चढ़ने के दौरान दोनों ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उसके बेटे डानयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब स्थानीय लोगों व जीआरपी पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। तब रेल पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। उधर ट्रेन खुल जाने के कारण उसकी पत्नी नाजिया परवीन अपने छोटे बेटे छोटू के साथ पटना पहुंची। उसके बाद उसे इस घटना की जानकारी मिली। मृतक अजीम अपने छह बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर था। जबकि उसका बेटा डानयाल अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां नाजिया परवीन और एक छोटा भाई छोटू है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आज जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर यूपी निवासी पिता-बेटेकी मौत हो गई। बेटे की घटनास्थल पर व पिता ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। मृतकों में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के टांडा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 साल के अजीम और 4 साल का उसका बेटा डानयाल शामिल है। सामान खरीदने के लिए उतरा था इधर, मृतक के जीजा मरगूब ने बताया कि उनका साला अजीम अपनी पत्नी नाजिया परवीन व दो बेटे डानयाल व छोटू के साथ उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जंक्शन से गुरुवार को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पटना जा रहा था। जाने के क्रम में शुक्रवार की सुबह जब ट्रेन आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो वह कुछ सामान खरीदने के लिए अपने बेटे के साथ उतर गया। इस दौरान ट्रेन खुल गई। तभी चढ़ने के दौरान दोनों ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उसके बेटे डानयाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब स्थानीय लोगों व जीआरपी पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। तब रेल पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। उधर ट्रेन खुल जाने के कारण उसकी पत्नी नाजिया परवीन अपने छोटे बेटे छोटू के साथ पटना पहुंची। उसके बाद उसे इस घटना की जानकारी मिली। मृतक अजीम अपने छह बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर था। जबकि उसका बेटा डानयाल अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां नाजिया परवीन और एक छोटा भाई छोटू है।


