शेखपुरा प्रेमी संग भागी महिला बच्चे सहित मिली:पति ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, देवघर में छुपी थी, आरोपी फरार

शेखपुरा प्रेमी संग भागी महिला बच्चे सहित मिली:पति ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR, देवघर में छुपी थी, आरोपी फरार

शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई 20 वर्षीय महिला और उसके 8 माह के बच्चे को बरामद कर लिया है। महिला को झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है। इस मामले में महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार है। बरामद महिला का नगर थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा की निगरानी में स्थानीय सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद महिला को सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर उसका बयान कलमबद्ध कराने की तैयारी की जा रही है। यह घटना शेखपुरा शहर के राजोपुरम मुहल्ले की है। फरार हुई महिला के पति अजय शर्मा ने नगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी थाना क्षेत्र के कैथवा गांव निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र बिराज ठाकुर को पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कांड की अनुसंधान पदाधिकारी सह पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़िता की शादी महज 2 साल पहले राजोपुरम मोहल्ला निवासी अजय शर्मा के साथ हुई थी। पति अजय शर्मा एक रेस्टोरेंट कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 18 अप्रैल को जब वह रात 11 बजे काम से घर लौटा, तो पत्नी और आठ माह का बच्चा घर से गायब मिले। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने आगे बताया कि बरामद महिला प्रेमी के साथ भागने के बाद झारखंड के देवघर में छुपकर रह रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले का मुख्य आरोपी बिराज ठाकुर अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शेखपुरा नगर थाना पुलिस ने एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ फरार हुई 20 वर्षीय महिला और उसके 8 माह के बच्चे को बरामद कर लिया है। महिला को झारखंड के देवघर से पकड़ा गया है। इस मामले में महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि उसका प्रेमी अभी भी फरार है। बरामद महिला का नगर थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा की निगरानी में स्थानीय सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच के बाद महिला को सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर उसका बयान कलमबद्ध कराने की तैयारी की जा रही है। यह घटना शेखपुरा शहर के राजोपुरम मुहल्ले की है। फरार हुई महिला के पति अजय शर्मा ने नगर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी थाना क्षेत्र के कैथवा गांव निवासी राजेश ठाकुर के पुत्र बिराज ठाकुर को पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का नामजद अभियुक्त बनाया गया था। कांड की अनुसंधान पदाधिकारी सह पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने बताया कि पीड़िता की शादी महज 2 साल पहले राजोपुरम मोहल्ला निवासी अजय शर्मा के साथ हुई थी। पति अजय शर्मा एक रेस्टोरेंट कंपनी में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि बीते 18 अप्रैल को जब वह रात 11 बजे काम से घर लौटा, तो पत्नी और आठ माह का बच्चा घर से गायब मिले। पुलिस सब इंस्पेक्टर कुमारी शुभम सिंहा ने आगे बताया कि बरामद महिला प्रेमी के साथ भागने के बाद झारखंड के देवघर में छुपकर रह रही थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस मामले का मुख्य आरोपी बिराज ठाकुर अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *