बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत जमुई के गिद्धौर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील को दोहराते हुए राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने की सरकारी पहल की जानकारी दी। मंत्री पटना से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा गिद्धौर पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की सीमित उपलब्धता और बढ़ती खपत को देखते हुए आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी विभागों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यालय आने-जाने में पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आएगी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के क्रम में बिहार सरकार भी सकारात्मक कदम उठा रही है। परिवहन विभाग और राज्य सचिवालय के कर्मियों के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों के उपयोग से कर्मचारियों के कार्यालय आने-जाने में पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बिहार विधानसभा के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक और वैकल्पिक परिवहन के प्रति जागरूक करना है। मंत्री के काफिले में मात्र दो गाड़ियां परिवहन मंत्री के काफिले में मात्र दो गाड़ियां देखी गईं। जानकारी के अनुसार, मंत्री के जिले के लक्ष्मीपुर और खैरा सहित कई क्षेत्रों में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में मंत्री सरकार की योजनाओं और परिवहन विभाग की नई पहलों पर लोगों को संबोधित करेंगे। बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत जमुई के गिद्धौर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील को दोहराते हुए राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की खपत कम करने की सरकारी पहल की जानकारी दी। मंत्री पटना से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा गिद्धौर पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की सीमित उपलब्धता और बढ़ती खपत को देखते हुए आम नागरिकों के साथ-साथ सरकारी विभागों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यालय आने-जाने में पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आएगी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के क्रम में बिहार सरकार भी सकारात्मक कदम उठा रही है। परिवहन विभाग और राज्य सचिवालय के कर्मियों के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों के उपयोग से कर्मचारियों के कार्यालय आने-जाने में पेट्रोल और डीजल की खपत में कमी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही बिहार विधानसभा के लिए भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सार्वजनिक और वैकल्पिक परिवहन के प्रति जागरूक करना है। मंत्री के काफिले में मात्र दो गाड़ियां परिवहन मंत्री के काफिले में मात्र दो गाड़ियां देखी गईं। जानकारी के अनुसार, मंत्री के जिले के लक्ष्मीपुर और खैरा सहित कई क्षेत्रों में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में मंत्री सरकार की योजनाओं और परिवहन विभाग की नई पहलों पर लोगों को संबोधित करेंगे।


