भागलपुर रेलवे स्टेशन कैंपस से 69.450 लीटर शराब बरामद:RPF ने मौके से 2 तस्कर को दबोचा, डिलीवरी के लिए ऑटो से खेप लेकर पहुंचा था

भागलपुर रेलवे स्टेशन कैंपस से 69.450 लीटर शराब बरामद:RPF ने मौके से 2 तस्कर को दबोचा, डिलीवरी के लिए ऑटो से खेप लेकर पहुंचा था

भागलपुर में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी एंट्री गेट पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर मौके से 2 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। एक ऑटो भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली थी कि सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो के जरिए विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। इनपुट के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर पूर्णेंदु कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और कांस्टेबल राज कुमार शामिल थे। ऑटो से विदेशी शराब बरामद टीम ने स्टेशन परिसर के पास सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध ऑटो (BR-10PC-1905) को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। अनुमानित कीमत करीब 28 हजार 540 रुपए बताई जा रही है। दोनों से खेप के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। धंधे में शामिल लोगों की तलाश जारी आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरी ने बताया शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार मंडल और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। भागलपुर में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी एंट्री गेट पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर मौके से 2 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। एक ऑटो भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट को सूचना मिली थी कि सर्कुलेटिंग एरिया में ऑटो के जरिए विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। इनपुट के आधार पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर पूर्णेंदु कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल उत्तम सरकार और कांस्टेबल राज कुमार शामिल थे। ऑटो से विदेशी शराब बरामद टीम ने स्टेशन परिसर के पास सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध ऑटो (BR-10PC-1905) को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। अनुमानित कीमत करीब 28 हजार 540 रुपए बताई जा रही है। दोनों से खेप के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। धंधे में शामिल लोगों की तलाश जारी आरपीएफ इंस्पेक्टर एके गिरी ने बताया शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार मंडल और सत्यम कुमार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *