मस्जिद रोड में जलजमाव से आक्रोशित जीविका दीदियों व ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

मस्जिद रोड में जलजमाव से आक्रोशित जीविका दीदियों व ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | बीकोठी ​बड़हारा बाजार के मस्जिद रोड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण डेढ़ से दो फीट तक जलजमाव हो गया है। इस नारकीय स्थिति से जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों ने धमदाहा-बड़हाराकोठी-ब िहारीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घंटों आवागमन बाधित रखा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जीविका की एचएनएसएमआरपी नूतन कुमारी, पुष्पा कुमारी, गुड्डी देवी, बेबी देवी, ललिता देवी और कंचन देवी ने बताया कि मामूली बारिश में भी मस्जिद रोड तालाब में तब्दील हो जाता है। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। अगर धूप न उगे, तो हफ्तों तक सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। आन्दोलनकारी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन जाम समाप्ति के बाद एक शिष्टमंडल प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। पूर्व वार्ड सदस्य मो. सजय, मो. रहमान, नीरज कुमार, शालू कुमारी, उर्मिला देवी, अनिल भगत सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन बीडीओ कैलाशपति मिश्र को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अविलंब नाला निर्माण कराने और जलजमाव की समस्या से स्थाई निजात दिलाने की मांग की है। भास्कर न्यूज | बीकोठी ​बड़हारा बाजार के मस्जिद रोड में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण डेढ़ से दो फीट तक जलजमाव हो गया है। इस नारकीय स्थिति से जीविका दीदियों और स्थानीय लोगों ने धमदाहा-बड़हाराकोठी-ब िहारीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घंटों आवागमन बाधित रखा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही जीविका की एचएनएसएमआरपी नूतन कुमारी, पुष्पा कुमारी, गुड्डी देवी, बेबी देवी, ललिता देवी और कंचन देवी ने बताया कि मामूली बारिश में भी मस्जिद रोड तालाब में तब्दील हो जाता है। लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर जल निकासी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। अगर धूप न उगे, तो हफ्तों तक सड़क पर पानी जमा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। आन्दोलनकारी ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन जाम समाप्ति के बाद एक शिष्टमंडल प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। पूर्व वार्ड सदस्य मो. सजय, मो. रहमान, नीरज कुमार, शालू कुमारी, उर्मिला देवी, अनिल भगत सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन बीडीओ कैलाशपति मिश्र को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने अविलंब नाला निर्माण कराने और जलजमाव की समस्या से स्थाई निजात दिलाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *