ऑपरेशन नीलकंठ में बीकानेर पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे:इनामी आरोपी सुनील विश्नोई सहित मादक पदार्थ सप्लायर्स गिरफ्तार, भागने की कोशिश भी नाकाम

ऑपरेशन नीलकंठ में बीकानेर पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे:इनामी आरोपी सुनील विश्नोई सहित मादक पदार्थ सप्लायर्स गिरफ्तार, भागने की कोशिश भी नाकाम

बीकानेर पुलिस का नशे और अपराध के खिलाफ चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ लगातार असर दिखा रहा है। जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत डीएसटी टीम और मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ सप्लायर्स सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान लंबे समय से फरार चल रहा इनामी बदमाश सुनील विश्नोई भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। इसके अलावा कई मामलों में फरार आरोपी श्यामलाल, सौफिन और मोहम्मद को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार थे। पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश गिरफ्तारी के दौरान दो बदमाशों ने पुलिस को गच्चा देकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को दोबारा दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनूज डाल और डीएसटी प्रभारी विश्वजीत सिंह ने की। कार्रवाई में मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र सीला, साइबर सेल के दीपक यादव, डीएसटी के एएसआई महावीर सिंह और हेड कांस्टेबल वासुदेव की अहम भूमिका रही। नशे के कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा बीकानेर पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *