मोगा में नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार:110 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मोगा में नशा विरोधी अभियान में दो तस्कर गिरफ्तार:110 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। थाना बाघा पुराना के मुख्य अधिकारी जनक राज ने बताया कि पुलिस चौकी नत्थूवाला गर्बी के इंचार्ज सहायक थानेदार सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गांव माहला कलां के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रतिपाल सिंह उर्फ अरसी, निवासी खेता बस्ती बाघा पुराना, नशा तस्करी में शामिल है। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रतिपाल सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।इसी तरह, थाना बधनी कलां के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने जानकारी दी कि थानेदार गुरप्रीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ गांव राऊके कलां के पास मौजूद थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर इकबाल सिंह उर्फ काला, निवासी बधनी कलां, को रोका। तलाशी लेने पर इकबाल सिंह उर्फ काला के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि नशीले पदार्थ के स्रोत और वितरण नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *