बैंक से निकली महिला से 50 हजार की लूट:मुजफ्फरपुर में बैग छीनकर भागे बदमाश, सड़क पर गिरने से महिला घायल

बैंक से निकली महिला से 50 हजार की लूट:मुजफ्फरपुर में बैग छीनकर भागे बदमाश, सड़क पर गिरने से महिला घायल

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में आज लूट की वारदात हुई। अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से ₹50 हजार नकदी छीन ली। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पीड़ित महिला अपने घर में निर्माण कार्य करवा रही थी और मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए तुर्की स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से ₹50 हजार निकाले थे। वह बैंक से निकासी कर पैदल ही अपने घर लौट रही थी। बैंक से लगभग 100 मीटर दूर तुर्की रोड स्थित हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को घेर लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई। अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस और डीसीपी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पीड़ित महिला से घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। पुलिस अब बैंक के अंदर और बाहर, साथ ही तुर्की रोड पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य अपराधियों के आने-जाने के मार्ग और उनकी बाइक के नंबर का सुराग लगाना है। पुलिस को आशंका है कि अपराधी बैंक के अंदर से ही महिला की रेकी कर रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट बैंक के पास यह घटना घटित हुई है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से ₹50 हजार रुपए रखे झोला छीन लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान जल्द ही सुनिश्चित कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में आज लूट की वारदात हुई। अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से ₹50 हजार नकदी छीन ली। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पीड़ित महिला अपने घर में निर्माण कार्य करवा रही थी और मजदूरों को मजदूरी का भुगतान करने के लिए तुर्की स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा से ₹50 हजार निकाले थे। वह बैंक से निकासी कर पैदल ही अपने घर लौट रही थी। बैंक से लगभग 100 मीटर दूर तुर्की रोड स्थित हाई स्कूल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को घेर लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई। अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की घटना की सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस और डीसीपी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने पीड़ित महिला से घटना की पूरी जानकारी ली और आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की। पुलिस अब बैंक के अंदर और बाहर, साथ ही तुर्की रोड पर लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसका उद्देश्य अपराधियों के आने-जाने के मार्ग और उनकी बाइक के नंबर का सुराग लगाना है। पुलिस को आशंका है कि अपराधी बैंक के अंदर से ही महिला की रेकी कर रहे थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट बैंक के पास यह घटना घटित हुई है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से ₹50 हजार रुपए रखे झोला छीन लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान जल्द ही सुनिश्चित कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *