राजीव गांधी की पुण्यतिथि-सदानंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि:भागलपुर में सभा, अजित शर्मा बोले- उनकी कुर्बानी को आगे बढ़ाएं, पूर्व PM ने देश को दिशा दी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि-सदानंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि:भागलपुर में सभा, अजित शर्मा बोले- उनकी कुर्बानी को आगे बढ़ाएं, पूर्व PM ने देश को दिशा दी

भागलपुर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई सोच और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। स्वर्गीय सदानंद सिंह को याद करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि वे भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए और बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी सदानंद सिंह हमेशा जनता की आवाज बनकर काम करते रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोइन अंसारी, राजेश सिंह, प्रवीण कुमार, राकेश शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को याद किया अजित शर्मा ने कहा कि “अक्सर सभी लोग आए हैं। देखिए, कांग्रेसजन भी आए हुए हैं। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उन्हें प्रणाम करता हूँ। उन्होंने देश के लिए जो काम किए हैं, जो कुर्बानियां दी हैं, जनता उन्हें देखे, जाने और उनके बताए रास्ते पर चले और देश को आगे बढ़ाने का काम करें साथ ही हमारे भागलपुर के बाबू सदानंद सिंह जी की भी आज जयंती है। इस अवसर पर हम उन्हें भी नमन करते हैं। अपनी ओर से और पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि और नमन अर्पित करता हूं। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि राजीव गांधी जी ने देश को जो दिशा दी, कंप्यूटर युग की शुरुआत की। पंचायती व्यवस्था में सुधार किया और महिलाओं को सम्मान देने का जो काम किया, उसे देश हमेशा याद रखें। आज की सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। इसलिए देश की जनता उनके बताए रास्ते पर चले और देश को फिर से मजबूत बनाने का काम करें।” भागलपुर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ। जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई सोच और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम किया। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने और देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। स्वर्गीय सदानंद सिंह को याद करते हुए अजीत शर्मा ने कहा कि वे भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक चुने गए और बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी सदानंद सिंह हमेशा जनता की आवाज बनकर काम करते रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोइन अंसारी, राजेश सिंह, प्रवीण कुमार, राकेश शर्मा समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को याद किया अजित शर्मा ने कहा कि “अक्सर सभी लोग आए हैं। देखिए, कांग्रेसजन भी आए हुए हैं। उनके पुण्यतिथि के अवसर पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, उन्हें प्रणाम करता हूँ। उन्होंने देश के लिए जो काम किए हैं, जो कुर्बानियां दी हैं, जनता उन्हें देखे, जाने और उनके बताए रास्ते पर चले और देश को आगे बढ़ाने का काम करें साथ ही हमारे भागलपुर के बाबू सदानंद सिंह जी की भी आज जयंती है। इस अवसर पर हम उन्हें भी नमन करते हैं। अपनी ओर से और पूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि और नमन अर्पित करता हूं। मैं सबसे आग्रह करूंगा कि राजीव गांधी जी ने देश को जो दिशा दी, कंप्यूटर युग की शुरुआत की। पंचायती व्यवस्था में सुधार किया और महिलाओं को सम्मान देने का जो काम किया, उसे देश हमेशा याद रखें। आज की सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। इसलिए देश की जनता उनके बताए रास्ते पर चले और देश को फिर से मजबूत बनाने का काम करें।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *