अयोध्या में संविदा डॉक्टर का प्रदर्शन:तीन माह से नहीं मिला वेतन, बोले- घर चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

अयोध्या में संविदा डॉक्टर का प्रदर्शन:तीन माह से नहीं मिला वेतन, बोले- घर चलाना हुआ मुश्किल, जल्द भुगतान नहीं हुआ तो तेज होगा आंदोलन

रामनगरी अयोध्या में वेतन न मिलने से नाराज संविदा डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। इससे आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारियों ने कहा कि नियमित ड्यूटी करने के बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। “वेतन ही एकमात्र सहारा, उसी में हो रही देरी” संविदा चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें वेतन के अलावा किसी प्रकार की अतिरिक्त सुविधा नहीं मिलती। ऐसे में समय पर सैलरी न आने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों ने कहा कि बच्चों की फीस, किराया और दैनिक जरूरतों को पूरा करना चुनौती बन गया है। प्रदर्शन में शामिल 50 से अधिक संविदा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल गेट पर एकत्र हुए और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि बार-बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से डॉ. पल्लवी श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. आशुतोष प्रताप सिंह और डॉ. आशीष पाठक समेत बड़ी संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *