जयपुर में नौकर ही निकला पिकअप चोर:प्लानिंग के तहत की वारदात, घर के बाहर खड़ी पिकअप उठाई

जयपुर में नौकर ही निकला पिकअप चोर:प्लानिंग के तहत की वारदात, घर के बाहर खड़ी पिकअप उठाई

जयपुर पुलिस ने पिकअप चोरी के मामले में एक नौकर को अरेस्ट किया है। प्लानिंग के तहत नौकर ने अपने ही मालिक की घर के बाहर पिकअप चुराई थी। आदर्श नगर थाना पुलिस ने आरोपी नौकर के कब्जे से चुराई पिकअप गाड़ी बरामद कर ली है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। DCP (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- चोरी के मामले में आरोपी शिब्बु (32) निवासी आईशा नगर खोह नागोरियान को अरेस्ट किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पिकअप दौसा से बरामद कर ली है। आदर्श नगर में रहने वाले देश दीपक गर्ग के यहां आरोपी शिब्बु नौकर की जॉब करता था। आदर्श नगर इलाके में रहने वाले मालिक देश दीपक के घर के बाहर खड़ी थी। देर रात घर के बाहर से खड़ी पिकअप चोरी हो गई। पीड़ित की ओर से सोमवार को पिकअप चोरी की शिकायत आदर्श नगर थाने में दर्ज करवाई। शक होने पर पकड़ा गया
SHO (आदर्श नगर) मनीष गुप्ता ने बताया- साल-2013 की पिकअप चोरी होने पर CCTV फुटेजों को खंगाला गया। फुटेज में आए संदिग्ध को लेकर नौकर शिब्बु पर शक हुआ। उसकी गतिविधियां भी कुछ बदली हुई थी। डिटेन कर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पिकअप चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसे पता था कि पिकअप पुरानी होने के कारण् उसमें कोई भी चाबी लग जाती है। प्लानिंग के तहत पिकअप खड़ी कर मुनीम के जाने के बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पिकअप चोरी कर दौसा में जान-पहचान के व्यक्ति के पास खड़ा कर शक नहीं हो, इसलिए वापस जयपुर आकर जॉब करने लगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *