बेगूसराय में पुलिस ने स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रविरंजन सिंह हैं। रविरंजन तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशीला पदार्थ जा रहा है। तियाय ओपी की पुलिस टीम ने फतेहपुर में नाकेबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से पुलिस ने 23.18 ग्राम स्मैक बरामद किया। रविरंजन के साथ दूसरा गिरफ्तार होने वाला कौशल कुमार है। खेप कहां से आ रही थी जांच हो रही सफेदपोश नेता की इस धंधे में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। एसपी मनीष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं (NDPS Act) के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि स्मैक की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। बेगूसराय में पुलिस ने स्मैक के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव रविरंजन सिंह हैं। रविरंजन तेघड़ा थाना क्षेत्र के दुलारपुर का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशीला पदार्थ जा रहा है। तियाय ओपी की पुलिस टीम ने फतेहपुर में नाकेबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से पुलिस ने 23.18 ग्राम स्मैक बरामद किया। रविरंजन के साथ दूसरा गिरफ्तार होने वाला कौशल कुमार है। खेप कहां से आ रही थी जांच हो रही सफेदपोश नेता की इस धंधे में संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। मामले के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। एसपी मनीष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं (NDPS Act) के तहत कांड दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि स्मैक की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।


