अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। सुधा दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज रात से ही लागू करने का जानकारी मिल रही है। बता दें कि पिछले साल भी 21 मई 2025 को भी सुधा दूध की कीमत में 2 रुपए इजाफा हुआ था। हर घर के बजट पर पड़ेगा असर दूध की कीमत बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ने की संभावना है। रोजाना चाय, बच्चों के नाश्ते और घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाला दूध अब लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ डालेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। कई वैरायटी के दूध हुए महंगे सुधा डेयरी ने फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध समेत कई वैरायटी के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को हर लीटर दूध पर पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब सुधा डेयरी के फैसले के बाद माना जा रहा है कि डेयरी उत्पादों की बढ़ती लागत का असर सीधे उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता लगातार बढ़ती खाद्य महंगाई के बीच दूध के दाम बढ़ना लोगों के घरेलू बजट को और प्रभावित कर सकता है। खासकर छोटे बच्चों वाले परिवारों और रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है। सुधा दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज रात से ही लागू करने का जानकारी मिल रही है। बता दें कि पिछले साल भी 21 मई 2025 को भी सुधा दूध की कीमत में 2 रुपए इजाफा हुआ था। हर घर के बजट पर पड़ेगा असर दूध की कीमत बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ने की संभावना है। रोजाना चाय, बच्चों के नाश्ते और घरेलू जरूरतों में इस्तेमाल होने वाला दूध अब लोगों की जेब पर ज्यादा बोझ डालेगा। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला आम उपभोक्ताओं के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। कई वैरायटी के दूध हुए महंगे सुधा डेयरी ने फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध समेत कई वैरायटी के दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद ग्राहकों को हर लीटर दूध पर पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अब सुधा डेयरी के फैसले के बाद माना जा रहा है कि डेयरी उत्पादों की बढ़ती लागत का असर सीधे उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है। उपभोक्ताओं में बढ़ी चिंता लगातार बढ़ती खाद्य महंगाई के बीच दूध के दाम बढ़ना लोगों के घरेलू बजट को और प्रभावित कर सकता है। खासकर छोटे बच्चों वाले परिवारों और रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को अब हर महीने अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।


