सोनभद्र में बालिका की बावली में डूबने से मौत:बहन के साथ नहाते समय हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सोनभद्र में बालिका की बावली में डूबने से मौत:बहन के साथ नहाते समय हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के घनखोर गांव में गुरुवार दोपहर एक बावली में डूबने से 8 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। मृतका की पहचान घनखोर निवासी विनय कुमार की पुत्री शौर्या के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शौर्या अपनी जुड़वां बहन श्रुति, भाई अंकित और गांव की एक अन्य लड़की के साथ घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बावली में नहाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ मौजूद बच्चों ने तुरंत भागकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने बालिका को बावली से बाहर निकाला और एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया। सीएचसी म्योरपुर में चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने जांच के बाद शौर्या को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लीलासी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *