सतना जिला अस्पताल में झोले में नवजात ले भागा युवक:चार्जर विवाद के बाद वारदात; महिला की सतर्कता से प्रसूता वार्ड से बचा बच्चा

सतना जिला अस्पताल में झोले में नवजात ले भागा युवक:चार्जर विवाद के बाद वारदात; महिला की सतर्कता से प्रसूता वार्ड से बचा बच्चा

सतना पुलिस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल से नवजात शिशु चोरी के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात प्रसूता वार्ड में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान पटनहा बिल्डिंग, कोलगवां निवासी विपिन सोनी के रूप में की है। उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। चार्जर को लेकर कहासुनी हुई थी
टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि घटना से पहले आरोपी नशे की हालत में था। उसकी नवजात की मां शिवानी से मोबाइल चार्जर को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद से नाराज होकर आरोपी ने नवजात को उठाने की वारदात को अंजाम दिया। दो दिनों पहले ही जन्मा है नवजात
मंगलवार सुबह माडा टोला निवासी शिवानी चौधरी ने पुत्र को जन्म दिया था। देर रात करीब दो बजे एक युवक वार्ड के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। उसने प्रसूता से बच्चे को दूध पिलाकर सुलाने की बात कही और उस पर निगरानी रखी। महिला के सो जाने के बाद युवक ने नवजात को उठाकर एक झोले में रखा और अस्पताल से बाहर ले जाने लगा। शक होने पर पूछताछ, भागने लगा
इसी दौरान नई बस्ती निवासी अभिलाषा तिवारी को झोले से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने झोले के बाहर बच्चे के पैर भी देखे। शक होने पर जब उन्होंने युवक से पूछताछ की तो वह भागने लगा। अभिलाषा ने उसका पीछा किया, जिसके बाद आरोपी झोला सहित नवजात को फेंककर फरार हो गया। शोर सुनकर अस्पताल स्टाफ और परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंपा गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *