पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का सूत्रपात किया। उनके कार्यकाल में कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक का विस्तार हुआ, जिसने डिजिटल क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा दिलाकर देश के लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि राजीव गांधी ने युवाओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी। जिला महामंत्री हेमेन्द्र बबलू कटारा ने अपने संबोधन में कहा कि देश राजीव गांधी के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। मौके पर ये रहे मौजूद इस अवसर पर गोरी कटारा, पार्षद मालू डोडियार, सुनिता अलावा, सायरा बानों, जितेन्द्र शाह, दीपक डोडियार, विजय शाह, सुरेश समीर रानापुर, युवक कांग्रेस के गुफरान कुरैशी, किलू भूरिया, रोहित पप्पू हटिला और चंद्रशेखर पंवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


