‘मुझे मरना है’, कहकर युवक गंगा में कूदा:छलांग लगाने से पहले एक से दूसरे नाव पर चढ़ रहा था, नाव स्टार्ट होते ही लगाई छलांग

‘मुझे मरना है’, कहकर युवक गंगा में कूदा:छलांग लगाने से पहले एक से दूसरे नाव पर चढ़ रहा था, नाव स्टार्ट होते ही लगाई छलांग

भागलपुर में गुरुवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा कि सुबह 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था। गंगा किनारे कुछ नाव खड़ी थी। युवक नाव पर चढ़ा, फिर बगल में खड़ी दूसरी नाव पर चढ़ गया। चश्मदीद अंकित कुमार पासवान ने कहा कि युवक एक नाव से दूसरे नाव पर जा रहा था। वो काफी संदिग्ध हरकतें कर रहा था। हमने उसे कहा भी कि तुमको मरना है क्या, इस तरह से क्यों कर रह हो ? युवक ने कहा कि हां मरना है…। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक अभी लापता है। एसडीआरएफ की टीम अभी उसे तलाश रही है। मामला बरारी घाट का है। नाव थोड़ी दूर आगे बढ़ी थी, तभी कूद गया नाव पर सवार यात्रियों ने कहा कि जिस नाव पर वो चढ़ा था नाविक ने उसे स्टार्ट कर दिया था। नाव कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी, इतने में उसने नाव से छलांग लगी दी। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत बरारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने एसडीआरफ की टीम ने बुलाया। अभी टीम युवक की तलाश कर रही है। हालांकि युवक ने गंगा में छलांग क्यों लगाई। अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने नाव किया जब्त बरारी पुलिस ने नाविक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल नाव को जब्त कर लिया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए नवगछिया के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि भागलपुर से सीमांचल को जोड़ने वाली विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 का स्लैब टूटने के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों का एकमात्र सहारा नाव ही है। नाव से लोग भागलपुर से नवगछिया और नवगछिया से भागलपुर आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में नाविक बरारी गंगा घाट पर रहते हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भागलपुर में गुरुवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक की पहचान अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा कि सुबह 10 बजे युवक बरारी घाट पहुंचा था। गंगा किनारे कुछ नाव खड़ी थी। युवक नाव पर चढ़ा, फिर बगल में खड़ी दूसरी नाव पर चढ़ गया। चश्मदीद अंकित कुमार पासवान ने कहा कि युवक एक नाव से दूसरे नाव पर जा रहा था। वो काफी संदिग्ध हरकतें कर रहा था। हमने उसे कहा भी कि तुमको मरना है क्या, इस तरह से क्यों कर रह हो ? युवक ने कहा कि हां मरना है…। इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। युवक अभी लापता है। एसडीआरएफ की टीम अभी उसे तलाश रही है। मामला बरारी घाट का है। नाव थोड़ी दूर आगे बढ़ी थी, तभी कूद गया नाव पर सवार यात्रियों ने कहा कि जिस नाव पर वो चढ़ा था नाविक ने उसे स्टार्ट कर दिया था। नाव कुछ ही दूर आगे बढ़ी थी, इतने में उसने नाव से छलांग लगी दी। लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत बरारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बरारी पुलिस ने एसडीआरफ की टीम ने बुलाया। अभी टीम युवक की तलाश कर रही है। हालांकि युवक ने गंगा में छलांग क्यों लगाई। अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस ने नाव किया जब्त बरारी पुलिस ने नाविक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल नाव को जब्त कर लिया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरी नाव के जरिए नवगछिया के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि भागलपुर से सीमांचल को जोड़ने वाली विक्रमशिला सेतु के पाया संख्या 133 का स्लैब टूटने के बाद सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। लोगों का एकमात्र सहारा नाव ही है। नाव से लोग भागलपुर से नवगछिया और नवगछिया से भागलपुर आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में नाविक बरारी गंगा घाट पर रहते हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *