टोहाना की ऑटो मार्केट में मिला व्यक्ति का शव:लोअर- टी-शर्ट पहने हुए, पहचान कराने में जुटी पुलिस, मोर्चरी में रखवाया गया

टोहाना की ऑटो मार्केट में मिला व्यक्ति का शव:लोअर- टी-शर्ट पहने हुए, पहचान कराने में जुटी पुलिस, मोर्चरी में रखवाया गया

टोहाना शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित ऑटो मार्केट में वीरवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर जाखल रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। जाखल रेलवे चौकी प्रभारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह नागरिक अस्पताल से एक व्यक्ति के शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की करीब 50 वर्ष और कद करीब 5 फुट 7 इंच है। उसने लोअर और टी-शर्ट पहन रखी थी। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया शव पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पहचान न होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। आसपास के सभी थानों में मृतक का हुलिया भेज दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के परिजन लापता हैं और उनका हुलिया मृतक से मेल खाता हो, तो वे टोहाना नागरिक अस्पताल या जाखल रेलवे पुलिस से संपर्क करें। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *