श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:राजगीर मलमास मेला के लिए मोबाइल ऐप जारी, 24 घंटा पुलिस टीम एक्टिव

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:राजगीर मलमास मेला के लिए मोबाइल ऐप जारी, 24 घंटा पुलिस टीम एक्टिव

विश्व प्रसिद्ध राजकीय राजगीर मलमास मेले का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है, जो आगामी 15 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इस एक महीने लंबे मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से चौबीस घंटे एक्टिव रहने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और मोबाइल नंबरों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही, डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार मेले को आधुनिक रंग दिया गया है। एक समर्पित मोबाइल ऐप ‘malmas mela’ भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए तीर्थयात्री एक क्लिक पर मेले से जुड़ी तमाम जानकारियां और सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। मेला क्षेत्र में किसी भी इमरजेंसी या सहायता के लिए प्रशासन ने मुख्य हेल्पलाइन नंबर 061 1225 5061 और व्हाट्सएप चैट सपोर्ट नंबर 70 3326 1112 जारी किया है, जो चौबीस घंटे काम करेंगे। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के लिए सरकारी आपात नंबर 112, एंबुलेंस के लिए 102 और फायर ब्रिगेड के लिए 101 और 9431429486 पर संपर्क किया जा सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन प्रबंधक का नंबर 7766917743 और रेलवे पूछताछ नंबर 139 तथा 06112-222306 भी जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर से संपर्क कर सकते हैं प्रशासन ने मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए राजगीर के कोड संख्या 06112 के साथ कई विशिष्ट लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्य नियंत्रण कक्ष यानी मेला थाना का नंबर 06112-255066 है। स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी शिकायतों के लिए 06112-255061, पीने का पानी एवं अन्य जल शिकायतों के लिए 06112-255062, आवास एवं यात्री शेड संबंधित शिकायतों के लिए 06112-255063, धार्मिक स्थल से संबंधित शिकायतों के लिए 06112-255064 और अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 06112-255065 पर कॉल की जा सकती है। लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर जारी त्वरित कार्रवाई के लिए मेला क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। थाना प्रभारी मेला थाना 7002401675, थाना प्रभारी ब्रह्मकुंड को 9110056807 और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर को 7061897351 पर सीधे फोन किया जा सकता है। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाध्यक्ष को 9097812363 और विधि व्यवस्था के लिए 9431822168 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राजगीर अस्पताल का नंबर 9470003131, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का 9470003525, विम्स मेडिकल कॉलेज पावापुरी के अधीक्षक का 9431822176 और नालंदा के सिविल सर्जन का नंबर 9470003507 जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन स्तर पर कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर को 9031668690, अंचल अधिकारी को 9031671858 और प्रखंड विकास पदाधिकारी को 9031071684 पर प्रशासनिक सहयोग के लिए याद किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं जिला प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से ‘malmas mela’ ऐप डाउनलोड करके या फिर आधिकारिक वेबसाइट www.malmasmela.in पर जाकर मेले से संबंधित हर अपडेट पा सकते हैं। अधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत इन नंबरों पर देकर प्रशासन का सहयोग करें। विश्व प्रसिद्ध राजकीय राजगीर मलमास मेले का भव्य आयोजन शुरू हो चुका है, जो आगामी 15 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इस एक महीने लंबे मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से चौबीस घंटे एक्टिव रहने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन और मोबाइल नंबरों की सूची जारी की गई है। इसके साथ ही, डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए इस बार मेले को आधुनिक रंग दिया गया है। एक समर्पित मोबाइल ऐप ‘malmas mela’ भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए तीर्थयात्री एक क्लिक पर मेले से जुड़ी तमाम जानकारियां और सुविधाएं हासिल कर सकेंगे। मेला क्षेत्र में किसी भी इमरजेंसी या सहायता के लिए प्रशासन ने मुख्य हेल्पलाइन नंबर 061 1225 5061 और व्हाट्सएप चैट सपोर्ट नंबर 70 3326 1112 जारी किया है, जो चौबीस घंटे काम करेंगे। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं के लिए सरकारी आपात नंबर 112, एंबुलेंस के लिए 102 और फायर ब्रिगेड के लिए 101 और 9431429486 पर संपर्क किया जा सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन प्रबंधक का नंबर 7766917743 और रेलवे पूछताछ नंबर 139 तथा 06112-222306 भी जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर से संपर्क कर सकते हैं प्रशासन ने मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के लिए राजगीर के कोड संख्या 06112 के साथ कई विशिष्ट लैंडलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्य नियंत्रण कक्ष यानी मेला थाना का नंबर 06112-255066 है। स्वच्छता एवं साफ-सफाई संबंधी शिकायतों के लिए 06112-255061, पीने का पानी एवं अन्य जल शिकायतों के लिए 06112-255062, आवास एवं यात्री शेड संबंधित शिकायतों के लिए 06112-255063, धार्मिक स्थल से संबंधित शिकायतों के लिए 06112-255064 और अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए 06112-255065 पर कॉल की जा सकती है। लोगों की सुविधा के लिए फोन नंबर जारी त्वरित कार्रवाई के लिए मेला क्षेत्र में तैनात प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं। थाना प्रभारी मेला थाना 7002401675, थाना प्रभारी ब्रह्मकुंड को 9110056807 और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर को 7061897351 पर सीधे फोन किया जा सकता है। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस उपाध्यक्ष को 9097812363 और विधि व्यवस्था के लिए 9431822168 पर संपर्क किया जा सकता है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राजगीर अस्पताल का नंबर 9470003131, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का 9470003525, विम्स मेडिकल कॉलेज पावापुरी के अधीक्षक का 9431822176 और नालंदा के सिविल सर्जन का नंबर 9470003507 जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन स्तर पर कार्यपालक पदाधिकारी राजगीर को 9031668690, अंचल अधिकारी को 9031671858 और प्रखंड विकास पदाधिकारी को 9031071684 पर प्रशासनिक सहयोग के लिए याद किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं जिला प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालु गूगल प्ले स्टोर से ‘malmas mela’ ऐप डाउनलोड करके या फिर आधिकारिक वेबसाइट www.malmasmela.in पर जाकर मेले से संबंधित हर अपडेट पा सकते हैं। अधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत इन नंबरों पर देकर प्रशासन का सहयोग करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *