मुजफ्फरपुर में पार्टी करते धाराए 10 को भेजा गया जेल:पूछताछ में स्वीकारा- शराब पीने आए थे, होटल सेंट्रल प्वाइंट के दो कमरे सील; मालिक फरार

मुजफ्फरपुर में पार्टी करते धाराए 10 को भेजा गया जेल:पूछताछ में स्वीकारा- शराब पीने आए थे, होटल सेंट्रल प्वाइंट के दो कमरे सील; मालिक फरार

मुजफ्फरपुर शहर के अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आ गया है। इस बार होटल में शराब पार्टी करते हुए पकड़े एक युवती सहित कुल 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान कमरा नंबर 202 और 203 को सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे जांच में अगर होटल प्रबंधन की संलिप्तता सामने आती है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात हुई छापेमारी, शराब के साथ पकड़े गए युवक-युवती पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार देर रात मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न होटलों और लॉज में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट में रात करीब 11 बजे छापेमारी की गई। थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों में जांच की। जांच के दौरान पुलिस को कई युवक शराब पार्टी करते मिले। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 9 युवक और एक युवती शामिल थी। क्या हुआ छापेमारी के दौरान थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद उनके नेतृत्व में टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 202 में चार लड़के और एक लड़की खाना खाते मिले। तलाशी लेने पर पलंग के नीचे से शराब की बोतलें मिलीं। इसके बाद कमरा नंबर 203 की तलाशी ली तो वहां भी चार लड़के खाना खाते मिले। कमरे से कई खाली व भरी हुईं शराब की बोतलें जब्त हुईं। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे यहां शराब पीने आए थे। इसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रणव राज को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ के बाद बुधवार को उनके बयान पर एफआईआर दर्ज की ग। इसमें गिरफ्तार होटल मैनेजर और एक लड़की और आठ लड़के के अलावा फरार होटल संचालक को भी आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के कुरपट के होटल मैनेजर प्रणव राज, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी भवानी सिंह मार्ग का आशीष कुमार, लालगंज का कौशल कुमार, सिकंदरपुर लकड़ीढाई का गणेश कुमार, जर्दा फैक्ट्री रोड का आदित्य राज, रानी सती मंदिर रोड का आर्यन राज, मिठनपुरा के कन्हौली मठ रोड निवासी देव कश्यप, पश्चिम चंपारण के चनपटिया के गिद्दा लौकरिया का प्रिंस कुमार, नगर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मोहर्रम चौक का कुमार सन्नी व पटना की युवती शामिल है। पहले भी विवादों में रहा है यह होटल, नाम बदलकर खोला था नया होटल 19 अक्टूबर 2019: पुलिस छापेमारी में होटल से नशे की हालत में पांच लड़के और पांच लड़कियों को हिरासत में लिया गया था। फरवरी 2021: होटल में पति-पत्नी बन कर ठहरे प्रेमी-प्रेमिका के बीच गोली चलने की घटना हुई थी, जिसमें युवती की मौत व युवक के खुदकुशी किए जाने की बात आई थी। 8 मई 2025: ओडिशा के बालासोर पुलिस ने छापेमारी कर मुंबई, समस्तीपुर और राजस्थान के साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया था। 13 जून 2025: जिस्मफरोशी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक आदेश पर होटल को सील कर दिया गया था। सील होने के बाद बदले नाम से खोला गया होटल जांच में सामने आया है कि पहले इस होटल का नाम ‘सेंट्रल पार्क’ था, जिसे सील किए जाने के बाद होटल संचालक ने नाम बदल कर ‘सेंट्रल प्वाइंट होटल’ खोल दिया। मुजफ्फरपुर शहर के अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट एक बार फिर पुलिस कार्रवाई के बाद सुर्खियों में आ गया है। इस बार होटल में शराब पार्टी करते हुए पकड़े एक युवती सहित कुल 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान कमरा नंबर 202 और 203 को सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे जांच में अगर होटल प्रबंधन की संलिप्तता सामने आती है तो बड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात हुई छापेमारी, शराब के साथ पकड़े गए युवक-युवती पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार देर रात मुजफ्फरपुर शहर के विभिन्न होटलों और लॉज में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अघोरिया बाजार स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट में रात करीब 11 बजे छापेमारी की गई। थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों में जांच की। जांच के दौरान पुलिस को कई युवक शराब पार्टी करते मिले। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 9 युवक और एक युवती शामिल थी। क्या हुआ छापेमारी के दौरान थानेदार चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायत के बाद उनके नेतृत्व में टीम ने होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 202 में चार लड़के और एक लड़की खाना खाते मिले। तलाशी लेने पर पलंग के नीचे से शराब की बोतलें मिलीं। इसके बाद कमरा नंबर 203 की तलाशी ली तो वहां भी चार लड़के खाना खाते मिले। कमरे से कई खाली व भरी हुईं शराब की बोतलें जब्त हुईं। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे यहां शराब पीने आए थे। इसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रणव राज को दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ के बाद बुधवार को उनके बयान पर एफआईआर दर्ज की ग। इसमें गिरफ्तार होटल मैनेजर और एक लड़की और आठ लड़के के अलावा फरार होटल संचालक को भी आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ये शामिल गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के कुरपट के होटल मैनेजर प्रणव राज, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी भवानी सिंह मार्ग का आशीष कुमार, लालगंज का कौशल कुमार, सिकंदरपुर लकड़ीढाई का गणेश कुमार, जर्दा फैक्ट्री रोड का आदित्य राज, रानी सती मंदिर रोड का आर्यन राज, मिठनपुरा के कन्हौली मठ रोड निवासी देव कश्यप, पश्चिम चंपारण के चनपटिया के गिद्दा लौकरिया का प्रिंस कुमार, नगर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी मोहर्रम चौक का कुमार सन्नी व पटना की युवती शामिल है। पहले भी विवादों में रहा है यह होटल, नाम बदलकर खोला था नया होटल 19 अक्टूबर 2019: पुलिस छापेमारी में होटल से नशे की हालत में पांच लड़के और पांच लड़कियों को हिरासत में लिया गया था। फरवरी 2021: होटल में पति-पत्नी बन कर ठहरे प्रेमी-प्रेमिका के बीच गोली चलने की घटना हुई थी, जिसमें युवती की मौत व युवक के खुदकुशी किए जाने की बात आई थी। 8 मई 2025: ओडिशा के बालासोर पुलिस ने छापेमारी कर मुंबई, समस्तीपुर और राजस्थान के साइबर फ्रॉड गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया था। 13 जून 2025: जिस्मफरोशी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक आदेश पर होटल को सील कर दिया गया था। सील होने के बाद बदले नाम से खोला गया होटल जांच में सामने आया है कि पहले इस होटल का नाम ‘सेंट्रल पार्क’ था, जिसे सील किए जाने के बाद होटल संचालक ने नाम बदल कर ‘सेंट्रल प्वाइंट होटल’ खोल दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *