पूर्णिया में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों से 15 लोग घायल, गंभीर हालत में GMCH में एडमिट; लाठी-डंडे से किया हमला

पूर्णिया में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:दोनों पक्षों से 15 लोग घायल, गंभीर हालत में GMCH में एडमिट; लाठी-डंडे से किया हमला

पूर्णिया में जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी कों इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव की है। पीड़ित शाहबाज मंसूरी ने बताया कि रात में खाना खाने बैठा था अचानक मो. शमीम उर्फ चना 30 लोगों के साथ पहुंचा। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर वे उग्र हो गए। लाठी, डंडे लोहे की रॉड, दबिया जैसे हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके अलावा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारा वहीं, दूसरे पक्ष की राहो परवीन ने बताया कि विवादित जमीन से होकर उनके खेत तक जाने का एकमात्र रास्ता है। विपक्षी ने पहले से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। बीते दिन प्रशासन की मौजूदगी में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। आज फिर आलम मंसूरी समेत करीब 15 लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाने लगे। उस समय उनका परिवार खेत में मकई सुखा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद विपक्षी ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में मो. शमीम समेत 5 लोग घायल हो गए।
आवेदन के आधार पर जांच पर जुटी पुलिस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। शाहबाज मंसूरी ने मो. शमीम उर्फ चना समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि राहो खातून ने आलम मंसूरी समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया है। मामले को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए नजर रखी जा रही है। पूर्णिया में जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए। सभी कों इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा गांव की है। पीड़ित शाहबाज मंसूरी ने बताया कि रात में खाना खाने बैठा था अचानक मो. शमीम उर्फ चना 30 लोगों के साथ पहुंचा। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर वे उग्र हो गए। लाठी, डंडे लोहे की रॉड, दबिया जैसे हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में उनके अलावा 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारा वहीं, दूसरे पक्ष की राहो परवीन ने बताया कि विवादित जमीन से होकर उनके खेत तक जाने का एकमात्र रास्ता है। विपक्षी ने पहले से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। बीते दिन प्रशासन की मौजूदगी में जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था। आज फिर आलम मंसूरी समेत करीब 15 लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाने लगे। उस समय उनका परिवार खेत में मकई सुखा रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद विपक्षी ने लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में मो. शमीम समेत 5 लोग घायल हो गए।
आवेदन के आधार पर जांच पर जुटी पुलिस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। शाहबाज मंसूरी ने मो. शमीम उर्फ चना समेत 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि राहो खातून ने आलम मंसूरी समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया है। मामले को लेकर मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव को देखते हुए नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *